फोटो-सोशल मीडिया
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में तीन तलाक (triple talaq) से पीड़ित एक युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू युवक से शादी कर ली है. युवती ने अपने दर्द का जिक्र करते हुए बताया है कि, 6 महीने पहले ही उसके शौहर ने उसे तलाक दे दिया था और इसी के बाद से उस पर हलाला का दबाव बनाया जा रहा था, जिसे उसने मना कर दिया. इसी के बाद उसे उसकी डेढ़ साल की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया. तबसे वह अपने मायके में रहने लगी थी. फिलहाल युवती और उसके हिंदू पति ने जान का खतरा महसूस करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
युवती का नाम नसीमा खातून है लेकिन हिंदू धर्म अपनाने के बाद नसीमा ने अपना नाम मीनाक्षी रख लिया है और मनोज शर्मा से शादी करने के बाद वह मीनाक्षी शर्मा हो गई है. नसीमा ने मीडिया को जानकारी दी कि, मैं बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हूं. कुछ महीने पहले बरेली के रहने वाले युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी. दोस्ती प्यार में बदल गई और अब सनातन धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है. इसी के साथ ही नसीमा खातून ने बताया कि धर्म परिवर्तन के लिए उसने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी.
नसीमा से मीनाक्षी बनी युवती ने अपनी पूर्व की जिंदगी के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए का कि, पहले उसका निकाह आगरा में हुआ था. डेढ़ साल की बच्ची भी है, लेकिन किसी बात को लेकर 6 महीने पहले शौहर ने तीन तलाक दे दिया था और हलाला के लिए दबाव बनाया जा रहा था. युवती ने कहा कि उसने हलाला के लिए मना कर दिया और इसका विरोध किया तो उसे उसकी बच्ची के साथ पति ने घर से निकाल दिया. इसके बाद वह मायके में रहने लगी. इसी दौरान इंस्टाग्राम पर बरेली के मनोज शर्मा से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली. अब शादी कर ली है. मनोज को उसकी पहले की जिंदगी के बारे में पूरी जानकारी है.
बता दें कि नसीमा ने धर्म परिवर्तन के बाद बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह किया है. यह पंडित केके शंखधार ने दोनों का विवाह कराया है. पंडित केके शंखधार ने मीडिया को बताया कि, जब युवती ने अपने बारे में हुए अत्याचार के बारे में बताया और बरेली के युवक के साथ विवाह करने की की बात बताई तो उन्होंने डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद विवाह कराने के लिए राजी हो गए थे. केके शंखधार ने बताया कि दोनों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया है. केके शंखधार ने बताया कि, युवती बिहार की रहने वाली है. उसका निकाह पहले आगरा के मुस्लिम युवक से हुआ था. 6 महीने पहले इस लड़की को युवक ने तलाक दे दिया था. उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी है.
युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम (Instagram) पर बरेली के मनोज शर्मा से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. फिर बिहार से आकर नसीमा ने सनातन धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है. अब उसका नाम मीनाक्षी है. युवती ने कहा कि अब उसे मीनाक्षी नाम से ही जाना जाए. मीनाक्षी ने बताया कि उसके फैसले के साथ उसका पूरा परिवार भी खड़ा है. पंडित शंखधार ने कहा कि लड़की के परिवार के लोगों ने सहमति दी है. तीन तलाक के बाद हलाला की स्थिति बनने के बाद से ही युवती परेशान थी. वह हलाला नहीं कराना चाहती थी. इस कारण उसे घर से निकाल दिया था. फिलहाल अब कोई दिक्कत नहीं है. तो वहीं दूसरी ओर मनोज ने कुछ खतरा महसूस करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इसी के साथ ही उसे जिन लोगों से खतरा है, उन लोगों को चिह्नित कर कानूनी रूप से कार्रवाई की मांग की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…