देश

बस्तर की बदली तस्वीर: कभी हाथों में थीं बंदूकें, अब हैंडलूम के कपड़ों में बिखेर रहीं जलवा; देखें VIDEO

Naxal Women Ramp Walk: पुराने समय में डाकू रत्नाकर के महर्षि वाल्मीकि बनने की कहानियां तो हम सबने किताबों में पढ़ी हैं लेकिन आज के दौर में जब ऐसी असल मिसालें सामने आती हैं तो यकीन करना वाकई सुखद होता है. छत्तीसगढ़ के बस्तर से कुछ ऐसा ही दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है. जहां कभी हाथों में बंदूक और खतरनाक हथियार थामकर जंगलों में घूमने वाली महिलाओं ने समाज की मुख्यधारा में एक शानदार वापसी की है. अब यही महिलाएं हथकरघा यानी हैंडलूम के खूबसूरत कपड़े पहनकर फैशन रनवे पर जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं.

जब रायपुर के मंच पर गूंजी तालियां

नेशनल हैंडलूम डे और राजधानी रायपुर में एक खास ट्राइबल फैशन शो का आयोजन किया गया. इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट बस्तर की ये पूर्व नक्सल महिलाएं थीं, जिन्होंने जब पारंपरिक हैंडलूम परिधान पहनकर रैंप पर कदम रखा तो वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया. सोशल मीडिया पर भी इस अनोखे फैशन शो की चर्चा चारों तरफ हो रही है.

सोशल मीडिया पर फैल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इन महिलाओं के चेहरे पर जो आत्मविश्वास और मुस्कान थी वो किसी पेशेवर मॉडल से कम नहीं थी. जैसे ही वे मंच पर आईं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. रैंप पर कुछ पल रुककर अपने कपड़ों की खूबसूरती दिखाना और शालीनता से लोगों का अभिवादन स्वीकार करना, यह सब बयां कर रहा था कि इन महिलाओं ने अपनी जिंदगी के एक नए और खुशनुमा दौर की शुरुआत कर दी है.

बदल रहा है बस्तर का मंजर

सालों तक बस्तर के जंगलों में हिंसा की आग में रहने वाली इन महिलाओं का यह बदलाव सिर्फ एक फैशन इवेंट तक सीमित नहीं है. यह इस बात का सबूत है कि इस इलाके में सरेंडर कर चुके नक्सली अब समाज के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार की कोशिशों और बदलते हालातों के बीच इन महिलाओं का यह कदम समाज को एक बेहद सकारात्मक संदेश दे रहा है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने से एक नई और बेहतर जिंदगी की शुरुआत मुमकिन है.

ये भी पढ़ें- गेमिंग और लोन के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, नवादा पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

12 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

30 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

46 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago