देश

Basti News: पेशाब करने वालों को रोकने के लिए दीवार पर लगवाई देवी-देवताओं की तस्वीर…हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से जिला प्रशासन का चौंकाने वाला कारनामा सामने आ रहा है. खबरों के मुताबिक यहां पर जिला अधिकारी ने कार्यालय की बाउंड्री वाल पर राहगीरों द्वारा पेशाब करने से रोकने के लिए अजब गजब तरीखा इख्तियार किया गया है. आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन ने उस दीवार पर हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगवा दी है, जहां रास्ते से आने-जाने वाले लोग पेशाब करते थे. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर हिंदूवादी नेता पहुंच गए हैं विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

इस प्रकरण में हिंदू संगठन के नेताओं ने जिला प्रशासन का विरोध किया है और कहा है कि, जिला प्रशासन व नगर पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं दी इसलिए लोग मजबूर होकर यहां पेशाब करते हैं. इसी के साथ ही हिन्दू संगठनों ने कहा है कि, पेशाब करने वालों को रोकने के लिए दीवार पर फूल पत्ती लगवाई जा सकती थी, या यूरिनल बनवाया जा सकता था लेकिन ये सब न करके जिला प्रशासन ने देवी देवताओं की तस्वीरें लगवा दी. हिंदू संगठनों का कहना है कि यहां पर हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाली टाइल्स नहीं लगवानी चाहिए थी. इसी के साथ ही हिंदू संगठन ने जिला प्रशासन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है. साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ये भी कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती वे लोग धरने से नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ें-Deoria News: घूस मांगने वाले फर्जी अर्दली को जिलाधिकारी ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, जानें कैसे खुली पोल

कलेक्ट्रेट की पिछली दीवार पर लगवाई गई है तस्वीरें

हिंदू संगठन का कहना है कि, कलेक्ट्रेट की पिछली दीवार पर डाकघर के निकट जहां लोग वर्षों से पेशाब करते आ रहे हैं वहीं पर जिला प्रशासन ने देवी देवताओं की तस्वीर लगवा दी. विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अगुवाई में दर्जन भर लोगों मौके पर बैठकर इसका विरोध किया है. बता दें कि लगातार हिंदूवादी संगठन के नेता बाउंड्री वाल के पास बैठकर धरना दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि, जिला अधिकारी ने बेहद गंदी जगह पर हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीर लगवा कर आस्था का मजाक उड़ाया है. इसी के साथ ही जिला प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं. इसी के साथ ही क्रोधित होते हुए हिंदू संगठनों का कहना है कि, जिला अधिकारी केवल हिन्दू जनमानस को सबक सिखाना चाहते हैं, यदि तस्वीर लगानी थी तो दूसरे धर्मों की तस्वीरें लगवानी चाहिये थीं. इसी के साथ ही मांग की है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

36 seconds ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

9 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

25 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago