देश

UP Politics: “घर और पार्टी संभलती नहीं…देश हमको दे दो” कांग्रेस-सपा गठबंधन पर RLD नेता ने की तीखी टिप्पणी

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सपा को छोड़कर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भाजपा में शामिल हो गए हैं तो वहीं अब कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की अधिकारिक घोषणा होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने टिप्पणी की है. बुधवार को प्रतिक्रिया देते हुए रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए तंज कसा है और सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा. “जिन लोगों से घर संभलता नहीं, पार्टी संभालती नहीं, गठबंधन संभलता नहीं, वह कह रहे हैं हमें देश दे दो हम संभालेंगे.”

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही थी, लेकिन बुधवार को सपा और कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर गठबंधन को लेकर आधिकारिक बयान घोषित कर दिया है. इसी के बाद से यूपी कि सियासत तेज हो गई है. पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि भारत को बचाने का यह संदेश पूरे देश में जा रहा है. यूपी से ही भाजपा 14 में केंद्र में आयी थी और 24 में यहीं से बाहर जाएगी. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि, देश के हालात ख़राब हैं, किसान, नौजवान सड़कों पर है. साथ ही कहा कि, मतदाताओं से निवेदन है कि सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ एकजुट हों. तो वहीं गठबंधन के बाद रालोद नेता की ओर से आए बयान को सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर की गई टिप्पणी माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: ‘कांग्रेस से बन गई सपा की बात’, वाराणसी से प्रत्याशी वापस लेंगे अखिलेश, आज शाम 5 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बाद अखिलेश यादव की पार्टी 63 और अन्य 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. फिलहाल अभी उम्मीदवारों को लेकर फैसला नहीं किया गया है कि कौन सी सीट से कौन उम्मीदवार उतरेगा. हालांकि तीन बार लिस्ट जारी कर सपा ने 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. तो वहीं वाराणसी सीट पर अब कांग्रेस का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. तो इसी के साथ ही ये भी खबर सामने आ रही है कि, इस सीट से अजय राय चुनाव लड़ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

7 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

7 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

8 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

8 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

8 hours ago