देश

‘रात में 2 बजे TMC नेता मुझे बुलाने आते थे…’ संदेशखाली पर भाजपा की डॉक्यूमेंट्री में महिला ने बयां किया दर्द

BJP released documentary on Sandeshkhali Violence: बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक डाॅक्यूमेंट्री जारी की. भाजपा ने डाॅक्यूमेंट्री का वीडियो जारी कर केप्शन में लिखा कि संदेशखाली का ऐसा सच हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा. ममता बनर्जी राज्य के लोगों से इस सच को छिपा रही है. इस डाॅक्यूमेंट्री की अवधि 20 मिनट 41 सैकंड की है. इस वीडियो में संदेशखाली की महिलाएं अपनी आपबीती सुनाते हुए नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बता रही है कि टीएमसी नेता शिबू हाजरा उन्हें घर से उठवाकर ले जाता था. उनके लिए लड़कियां मनोरंजन का साधन थीं. टीएमसी के नेता लड़कियों की सुंदरता देख उन्हें अपने साथ ले जाते थे. वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि शिबू हाजरा के लोग रात में 2 बजे बुलाने आते थे. कहते थे कि दादा बुला रहे हैं. उनके आदेश का मतलब भगवान का आदेश. इसके बाद मैं 2 बजे जाती और सुबह 5 बजे आती थी.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और राज्य में झटका, केरल में लेफ्ट पार्टियां अकेले लड़ेगी चुनाव

टीएमसी का झंडा पकड़ा नहीं तो मार दिए जाओगे

वहीं एक अन्य शख्स ने बताया कि टीएमसी के लोग मुझे ले गए थे. मेरे बच्चे को फेंक दिया. मेरी पत्नी से मारपीट की और कहा कि जाकर शाहजहां शेख से मिलो. मुझसे कहा कि टीएमसी का झंडा पकड़ो नहीं तो मार दिए जाओगे. इस बीच नेशनल कमीशन फाॅर शेड्यूल ट्राइब्स की एक टीम गुरुवार को संदेशखाली पहुंची. आयोग के डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि आयोग को संदेशखाली से शिकायत मिली है. हम उसी मामले में जा रहे हैं. हमने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है. हमनें उन्हें तीन दिन का समय दिया है.

ह्यूमन राइट्स कमीशन ने मांगी रिपेार्ट

उधर राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने बुधवार को संदेशखाली गए. वे रातभर वहां रुके और जायजा लिया. कोलकाता लौटने के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस संदेशखाली में हर किसी की शिकायत सुनेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. वहीं नेशनल ह्यूमन राइट्स ने भी गुरुवार को संदेशखाली का दौरा करेगी. आयोग ने भी राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है.

ये भी पढ़ेंः अमूल के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, बोले- महिलाएं डेयरी सेक्टर की रीढ़ की हड्डी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

13 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

14 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

29 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

39 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

48 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago