देश

भारत एक्सप्रेस का ‘बज्म-ए-सहाफत’ कॉन्क्लेव: IAS रश्मि सिंह ने कहा – नए भारत की पहचान, भाषा और संस्कृति से बनती है

Bharat Express Urdu Conclave: भारत एक्सप्रेस के बैनर तले उर्दू को बढ़वा देने और वैश्विक पहचान के लिए “बज्म-ए-सहाफत” का प्रोग्राम आयोजित किया गया है. यह प्रोग्राम बुधवार (26 नवंबर) को दिल्ली के उर्दू अकादमी में कराया जा रहा है. इस उर्दू कॉन्क्लेव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) मुख्य अतिथि के रूप में नजर आई हैं, साथ ही कैंद्र मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की है.

उर्दू के लिए आयोजित इस शाम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भारत एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ और सीएमडी उपेंद्र राय (CMD Upedra Rai) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की है. साथ ही IAS ऑफिसर और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह (Rashmi Singh) भी शामिल रही हैं.

नए भारत की पहचान सिर्फ इमारतों से नहीं, भाषा और संस्कृति से बनती है- IAS रश्मि सिंह

दिल्ली में आयोजित उर्दू अकादमी में भारत एक्सप्रेस कार्यक्रम की अतिथि IAS रश्मि सिंह ने कहा कि नए भारत की असली पहचान उसकी भाषा, संस्कृति और साहित्य से होती है, सिर्फ इमारतों, सड़कों और विकास से नहीं. संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष सेशन में वक्ता ने उर्दू भाषा की अहमियत, उसकी तहजीब और भारतीयता में उसके योगदान पर विस्तार से बात रखी.

भाषा से बनती है राष्ट्र की पहचान

डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि आज जब भारत टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्टार्टअप और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब भी देश की जड़ें भाषा और संस्कृति से ही मजबूती पाती हैं. उन्होंने कहा, “किसी भी देश की असली पहचान उसकी भाषा, संस्कृति और साहित्य से होती है. नए भारत की बात करते हुए उर्दू और भारतीय भाषाओं का जिक्र करना हमारा गर्व ही नहीं, फर्ज भी है.”

कार्यक्रम में उर्दू की समृद्धि और उसकी तहजीब को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि सौहार्द, अदब, मोहब्बत और इज्जत की नुमाइंदगी करती है. उन्होंने यह भी कहा कि उर्दू दीवारें खड़ी करने वाली नहीं, बल्कि पुल बनाने वाली भाषा है, जो देश की विविधता को जोड़ती है.

ये भी पढे़ें: CM रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली का विजन! भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय से बातचीत में कहा- दिल्ली में गंगा-जमुनी संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे

डिजिटल युग में उर्दू के नए अवसर

भाषण के अंत में IAS डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि डिजिटल युग ने भारतीय भाषाओं के लिए बड़े अवसर खोले हैं, खासकर पत्रकारिता और युवा वर्ग के लिए. कम लागत में भाषा आधारित कंटेंट को दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता आज पहले से कहीं अधिक है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

1 hour ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

1 hour ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago