देश

BBC Documentary: JNU, जामिया और आम्बेडकर के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पुलिस ने 4 छात्रों को हिरासत में लिया

BBC Documentary: दिल्ली के विश्वविद्यालयों में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया, द मोदी क्वेश्चन’ से उपजा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. जामिया, जेएनयू और आम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बाद अब शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिजली काट दी. जिसके बाद वहां छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में धारा 144 लागू कर दिया. इसके अलावा डीयू से  4 छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुछ छात्र संगठनों ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान किया था. छात्रों का कहना था कि शुक्रवार शाम 4 बजे आर्ट्स फैकल्टी के गेट नंबर 4 पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होगी. हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि उन्होंने ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी है.

नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे 20 लोग फैकल्टी ऑफ आर्ट के गेट पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए आए. क्षेत्र में शांति भंग होने के कारण उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया. जब वे नहीं हटे तो उन्हें शांतिपूर्वक हिरासत में ले लिया गया. कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है.

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए एनएसयूआई-केएसयू द्वारा कॉल किया गया था. छात्रों ने कहा कि शाम 4 और 5 बजे आर्ट विभाग के गेट नंबर 4 पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी. दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है. हालांकि कुछ छात्रों ने अपने लैपटॉप और मोबाइल पर डॉक्यूमेंट्री देखी.

प्रॉक्टर रजनी अब्बी द्वारा इस मामले में पुलिस को पत्र लिखे जाने और कार्रवाई करने के लिए कहने के बाद कला संकाय में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: BBC Documentary: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर JNU के बाद अब जामिया में भी बवाल, हिरासत में लिए गए 4 छात्र

इससे पहले, आम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुछ वामपंथी छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद संस्थान को बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के बाद शुक्रवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया. बिजली कटौती के बावजूद छात्र अपने लैपटॉप पर ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नामक डॉक्यूमेंट्री देखने में कामयाब रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago