देश

Lucknow: पढ़ाई, परीक्षा और तनाव का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने CMS स्कूल के जगदीश गांधी का लिया नाम, फिर मुस्कुराए….

Pariksha Pe Charcha: ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सबसे बड़े सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) स्कूल ग्रुप के संस्थापक जगदीश गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब ऐसे संस्थापक होंगे तो बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ेगा ही. हालांकि इस दौरान सीएम मुस्कुराते नजर आए.

लखनऊ में करीब 21 सीएमएस स्कूल हैं, जिसके संस्थापक जगदीश गांधी हैं. लखनऊ के हर इलाके में स्कूल स्थापित है और यहां बड़ी संख्या में जिले के बच्चे पढ़ते हैं. बताया जाता है कि जगदीश गांधी ने काफी साल पहले एक कमरे से स्कूल की शुरूआत की थी और आज करीब 21 स्कूलों के वह संस्थापक हैं. एक जानकारी के मुताबिक, लखनऊ शहर के 21 परिसरों में 58,000 से अधिक छात्र और 4,500 कर्मचारी हैं. इसमें चार परिसर ग्रेड 8 तक के हैं और उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त हैं.

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब जगदीश गांधी जैसे संस्थापक होंगे तो बच्चों पर पढ़ाई का दबाव तो बढ़ेगा ही, ऐसे में बच्चे अवसाद में चले जाते हैं. तनाव में कभी भी पढ़ाई नहीं करनी चाहिए. हालांकि इस दौरान सीएम मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे. बता दें कि सीएम ने यह बयान पीएम के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सैनिक स्कूल में दिया. बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने बयान से धर्मसंकट में पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की

इसकी वजह से न केवल बच्चे बल्कि माता-पिता भी तनावग्रस्त हो जाते हैं. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत कई सालों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पीएम विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हैं और उनको तनाव से बचने के उपाय बताते हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए बच्चों से संवाद किया. कार्यक्रम के दौरान देश भर के तमाम स्कूलों के बच्चों ने न केवल प्रधानमत्री द्वारा कही बातों को ध्यान से सुना बल्कि ऑनलाइन माध्यम से उनसे सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासा भी शांत की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

9 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

13 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

31 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago