मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े एक ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की होटल में मौत हो गई. 76 वर्षीय जैन विलियम लैंगफोर्ड, जो ब्रिटेन के नागरिक थे, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और इसी सिलसिले में मुंबई आए हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, लैंगफोर्ड पिछले कुछ दिनों से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे. सोमवार (30 मार्च) की सुबह जब उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और काफी देर तक उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो होटल स्टाफ को शक हुआ. जब कमरा खोला गया, तो लैंगफोर्ड वहां बेहोश पड़े मिले. आनन-फानन में उन्हें पास के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया.
लैंगफोर्ड की मौत की खबर मिलते ही खेल जगत और बीसीसीआई के खेमे में सन्नाटा पसर गया. वो 24 मार्च से ही इसी होटल में रुके थे और आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग ऑपरेशन्स में एक अहम भूमिका निभा रहे थे.
मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में कुछ भी संदेहास्पद (Suspicious) नहीं मिला है. शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे और न ही कमरे से कोई ऐसी चीज मिली है जिससे किसी साजिश का अंदेशा हो. पुलिस ने फिलहाल इसे ‘एक्सीडेंटल डेथ’ यानी ADR (Accidental Death Report) के तहत दर्ज किया है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि,
“हमने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार है. अभी तक यह कुदरती मौत का मामला लग रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं. ब्रिटिश दूतावास को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है.”
जैन विलियम लैंगफोर्ड ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया का जाना-माना नाम थे. 76 साल की उम्र में भी वो आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए काम कर रहे थे, जो उनकी काबिलियत और काम के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है. खेल के मैदान पर जो तस्वीरें और कवरेज हम अपनी टीवी स्क्रीन पर देखते हैं, उसे सुचारू रूप से चलाने के पीछे लैंगफोर्ड जैसे अनुभवी इंजीनियर्स का ही दिमाग होता है.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…