देश

‘हजारों में एक शूरवीर…’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए सेना के शौर्य को किया नमन

PM Modi On Beating Retreat Ceremony: गणतंत्र दिवस समारोह 2026 का औपचारिक समापन आज, 29 जनवरी (गुरुवार) को ऐतिहासिक ‘बीटिंग रिट्रीट’ (Beating Retreat) सेरेमनी के साथ होगा. रायसीना हिल्स और विजय चौक आज शाम भारतीय संगीत और सैन्य अनुशासन के अद्भुत संगम का गवाह बनेंगे. इस खास मौके से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सेना के जवानों के प्रति देश का आभार और गर्व व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने लिखा-

‘आज शाम बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा. यह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है. इसमें भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति दिखाई देगी. देश की रक्षा में समर्पित अपने सशस्त्र बलों पर हमें अत्यंत गर्व है.’

प्रधानमंत्री ने दिया विजय का मंत्र

पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जो एक योद्धा के विवेक और वीरता को परिभाषित करता है. उन्होंने संस्कृत के श्लोक (एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि. अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि) बोला. इसका अर्थ है हे वीर! तुम्हारा क्रोध विवेकपूर्ण होना चाहिए. तुम हजारों में एक शूरवीर हो. सम्मान के साथ अपने लोगों को शासन करना और युद्ध करना सिखाओ. हम तुम्हारे साथ विजय प्राप्ति के लिए जयघोष करना चाहते हैं.

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति रहेंगे मौजूद

आज शाम विजय चौक पर होने वाले इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के बैंड अपनी मनमोहक धुनों से समां बांधेंगे.

ये भी पढ़ें: डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स: क्या है दोनों में अंतर? बजट 2026 से पहले आसान भाषा में समझें पूरा गणित

‘बीटिंग रिट्रीट’ पुरानी सैन्य परंपरा

पुराने जमाने में सूर्यास्त के समय जब ‘रिट्रीट’ की बिगुल बजती थी, तो सैनिक युद्ध रोककर, तलवारें म्यान में रखकर अपने शिविरों (Camps) में लौट जाते थे. यह सेरेमनी उसी घर वापसी और शांति का प्रतीक है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

24 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

43 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago