Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर और बढ़ाई सुरक्षा

Delhi schools bomb threat: दिल्ली के एमिटी और बिरला विद्या निकेतन समेत कई स्कूलों को गुरुवार सुबह बम धमकी मिली. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों को खाली कराया, तलाशी अभियान चलाया और सुरक्षा बढ़ा दी.

Delhi schools bomb threat: गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. अज्ञात कॉल्स और ई-मेल के जरिए आई इस जानकारी के बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.

किन स्कूलों को मिली धमकी?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एमिटी और बिरला विद्या निकेतन समेत कई नामी स्कूलों को धमकी मिली है. इसके बाद सभी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पुलिस ने की अपील

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली कराया गया और जांच के लिए एंटी-सबोटेज टीम, बम निरोधक दस्ते, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंची.

सुरक्षा इंतजाम

पुलिस ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. सभी जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

संदिग्ध गतिविधि पर नजर

लोगों से अपील की गई है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचना दें.

द्वारका कोर्ट में भी धमकी

बुधवार को द्वारका कोर्ट को भी ई-मेल से बम धमकी मिली थी. उस समय अदालत परिसर को खाली कराया गया और बम स्क्वॉड ने जांच की. बाद में यह धमकी झूठी निकली और पुलिस ने राहत की सांस ली.

कई बार मिल चुके हैं फर्जी कॉल और मेल

बीते महीनों में दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों को कई बार फर्जी कॉल और मेल मिल चुके हैं. पिछले साल भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं.

ये भी पढ़ें-धमकी भरे ई-मेल के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट, स्कूलों में बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ताजा धमकी कहां से आई. साइबर यूनिट तकनीकी जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital