Bihar Minister Salary Hike: बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के मंत्रियों और उप मंत्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके वेतन और भत्तों में बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.
सरकार का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मंत्रियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी तरह की दिक्कत न हो और वे और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें.
अब मंत्रियों को हर महीने ₹50,000 की जगह ₹65,000 वेतन मिलेगा. वहीं, क्षेत्रीय भत्ता भी ₹55,000 से बढ़ाकर ₹70,000 कर दिया गया है. इसके अलावा दैनिक भत्ता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,500 किया गया है.
राज्य मंत्रियों के आतिथ्य भत्ते में भी वृद्धि की गई है. पहले उन्हें ₹24,000 मिलते थे, जो अब बढ़कर ₹29,500 हो गए हैं. उप मंत्रियों का आतिथ्य भत्ता ₹23,500 से बढ़ाकर ₹29,000 कर दिया गया है.
अब राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों को सरकारी कार्यों के लिए यात्रा करने पर ₹15 प्रति किलोमीटर के बजाय ₹25 प्रति किलोमीटर भत्ता मिलेगा. इस बदलाव से उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करने में और अधिक सुविधा होगी.
सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से मंत्रियों को बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद मिलेगी. आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद वे अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से निभा पाएंगे. सरकार का यह भी मानना है कि इससे राज्य के विकास की गति को भी बल मिलेगा.
चुनावी वर्ष में लिया गया यह निर्णय कई लोगों के लिए हैरान करने वाला हो सकता है, लेकिन सरकार का कहना है कि यह फैसला आवश्यक था ताकि मंत्रीगण बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें.
ये भी पढ़ें: “मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक”, दिवंगत अभिनेता की पत्नी को पीएम मोदी ने लिखा पत्र
-भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…