Singapore: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण जी का छोटा बेटा स्कूल में आग लगने से स्कूल में हादसे का शिकार हो गया है. पवन कल्याण का 8 साल का बेटा सिंगापुर में स्कूल में पढ़ता है, स्कूल में मंगलवार को आग लग गई. स्कूल में आग लगने से मार्क शंकर के हाथ और पैरों में चोट आई है. साथ ही आग लगने की वजह से उठे धुएं के चलते सांस लेने में भी बच्चे को परेशानी हो रही है. फिलहाल, मार्क शंकर अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज किया जा रहा है.
बेटे के साथ हुए हादसे के समय पवन कल्याण जी अल्लूरी सीताराम राजू जिले के होरे पर थे. इसी दौरान उन्हें हादसे की जानकारी हुई. इस हादसे के बाद अधिकारियों और नेताओं ने डिप्टी सीएम को सुझाव दिया कि उन्हें दौरा रोक कर सिंगापुर चले जाना चाहिए. हालांकि, पवन कल्याण ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और दौरा जारी रखा.
अधिकारियों के दिए गए सुझाव पर डिप्टी सीएम ने कहा, मैंने कल उस गांव के आदिवासियों से वादा किया था कि मैं अराकू के पास कुरीदी गांव का दौरा करूंगा, इसलिए मैं उस गांव में जाऊंगा, उन से बात करूंगा और वहां की समस्याओं का पता लगाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि विकास कार्यक्रमों की शुरुआत की व्यवस्था हो चुकी है, इसलिए वो इन्हें पूरा करके ही सिंगापुर बेटे को देखने के लिए जाएंगे.
जना सेना पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर के जानकारी दी कि डिप्टी सीएम मान्यम में अपना दौरा पूरा करने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचेंगे. इसी के बाद विशाखापत्तनम से उनकी बेटे से मिलने के लिए सिंगापुर जाने की व्यवस्था की जा रही है. हालांकि, आंध्र के डिप्टी सीएम का चिड़ियाघर पार्क का निर्धारित दौरा और विजाग शहर में रिव्यू बैठकें उनके बेटे के साथ हुए हादसे की वजह से रद्द कर दिया गया है.
पवन कल्याण के सबसे छोटे बेटे मार्क शंकर का जन्म 10 अक्टूबर, 2017 को हुआ था. वो फिलहाल 8 साल का है और सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रहा है.
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…