देश

Budget 2025: 75000 मेडिकल सीट…केन-बेतवा लिंक परियोजना, राष्ट्रपति Droupadi Murmu के अभिभाषण की बड़ी बातें

President Murmu Address: बजट सत्र शुक्रवार (31 जनवरी) से शुरू हो रहा है. यह सत्र 31 जनवरी से लेकर 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित होगा. पहले चरण का समापन 13 फरवरी को होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा. परंपरा के मुताबिक बजट सत्र से पहले हर साल संसद के दोनो सदनों में राष्ट्रपति का संयुक्त रूप से अभिभाषण होता है. आज हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. राष्ट्रपति  मुर्मू ने अपने संबोधन में देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को याद करते हुए नमन किया. साथ ही कुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी.

महाकुंभ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा,


ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है. यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है. प्रयागराज में भारत और दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है. मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से काम हो रहा है

संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था. संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में पिछले प्रशासनों की तुलना में तीन गुना तेजी से काम हो रहा है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “मेरी सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. दो महीने पहले, हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की, सभी भारतीयों की ओर से, मैं बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को नमन करती हूं.”

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में आगे कहा कि मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है. सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क में आज देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है. 2014 में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 200 किलोमीटर के करीब था, जो आज 1000 किमी पहुंच चुका है.

अन्य महत्वपूर्ण बातें

– सर्वाईकल कैसंर से लड़ने के लिए देश में अब तक 9 करोड़ महिलाओं की स्क्रीनींग की जा चुकी है.

– 40 हजार करोड़ की लागत से केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम

– सरकार अगले 5 सालों देश के मेडिकल कॉलेजों मे 75000 सीटों के लिए भी काम कर रही है

– 1700 नए विमानों के ऑर्डर दिए.

– 2023-24 में रिकॉर्ड 332 मिलीयन टन अनाज उत्पदन हुआ.

– भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक है.

– 2025 को अधिकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.

– पिछले 10 वर्षों में आदिवासी इलाकों में 30 मेडिकल कॉलेज खोले गए.

– सरकार ने 1500 से ज्यादा कानून निरस्त किए.

– सरकार ने 3500 प्रवधानों को अपराधमुक्त किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

15 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago