Bharat Express DD Free Dish

joint session of parliament

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया. उनके संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई.  यह सत्र 31 जनवरी से लेकर 4 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित होगा.

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, "ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है. यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है. मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."