Health Tips: जब मुंह की सफाई की बात होती है तो ज्यादातर लोग सिर्फ दांतों की सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन जीभ की सफाई भी उतनी ही जरुरी होती है. जीभ पर बैक्टीरिया और गंदगी का जमा होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे न केवल मुंह की बदबू बढ़ सकती है, बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. जीभ की सफाई के महत्व को समझना बहुत जरूरी है और इसे सही तरीके से करना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए इस खबर में सब कुछ डिटेल में जानते हैं.
डॉक्टर वैद्य जयश्री देसिकाचारुलु, जो एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं, वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर हमेशा सेहत से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स शेयर करती रहती हैं. ऐसे में उन्होंने एक वीडियो में बताया कि जीभ की सफाई से कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है. डॉक्टर के अनुसार, जीभ पर जमी गंदगी से न केवल मुंह की बदबू बढ़ती है, बल्कि इससे दिल और दिमाग की गंभीर बीमारियां जैसे हार्ट अटैक और अल्जाइमर तक हो सकती हैं.
डॉक्टर वैद्य के अनुसार, जीभ की सफाई न रखने से कई गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है.
हार्ट रोग: जीभ पर जमा गंदगी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकती है, जिससे दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं.
अल्जाइमर: यह एक दिमागी समस्या है, जो जीभ की सफाई न रखने से हो सकती है.
कैंसर: कई बार जीभ की सफाई न करने से मुंह में सूजन और कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं.
मसूड़ों की समस्याएं: जीभ की सफाई न करने से मसूड़ों में सूजन, खून आना और कैविटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: हेल्दी लाइफस्टाइल: PM मोदी का VIDEO देखकर खुश हुए अक्षय कुमार, कहा- Health Hai Toh Sab Kuchh Hai
टॉक्सिन्स का बाहर निकलना: जीभ की सफाई से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पेट में इन टॉक्सिन्स का जमा होना नहीं होता.
पाचन में सुधार: जीभ का पाचन से सीधा संबंध है और इसे साफ रखने से डाइजेशन बेहतर होता है.
मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी: नियमित जीभ की सफाई से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर की रक्षा क्षमता बढ़ती है.
डॉक्टर के अनुसार, जीभ को रोजाना ब्रश करने के साथ-साथ साफ करना चाहिए. इसके लिए आप स्टील या कॉपर के टंग क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि आपने हैवी या ऑयली खाना खाया है, तो जीभ को साफ करना और भी जरूरी हो जाता है. इसके अलावा सही तरीके से कुल्ला करना भी जरूरी है ताकि सफाई सही से हो सके. डॉक्टर वैद्य ऑयल पुलिंग की भी सलाह देती हैं, जो जीभ और मुंह की सफाई के लिए एक प्रभावी उपाय है.
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…