देश

बेगूसराय शेल्टर होम से 5 बच्चियां फरार, ग्रिल काटकर भागीं, पुलिस अलर्ट

Begusarai Balika Grih case update: बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित तेलिया पोखर बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियों के फरार होने की घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष स्वयं बालिका गृह पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने वार्डन एवं कर्मचारियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सुबह मिली बच्चियों के गायब होने की सूचना

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रतनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बालिका गृह में रह रही पांच नाबालिग बच्चियां अपने कमरे से गायब हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चियों ने खिड़की का ग्रिल काटकर बाहर निकलने की कोशिश की और उसी रास्ते फरार हुईं. हालांकि पुलिस अभी किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

विशेष टीम का गठन, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना के बाद पुलिस ने बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. एसपी के निर्देश पर सदर-01 डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जांच एवं सर्च टीम का गठन किया गया है. टीम बालिका गृह और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच कर रही है. इसके अलावा तकनीकी और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि बच्चियों की लोकेशन का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत आसपास के जिलों में अलर्ट

पुलिस ने जिले के सभी थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है. जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की ‘हेलो फ्रेंड्स’ वीडियो पर फेसबुक ने क्यों लगाया बैन? यूजर्स के बवाल के बाद हुआ रिस्टोर

सुरक्षित बरामदगी पुलिस की पहली प्राथमिकता

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पांचों नाबालिग बच्चियों की सकुशल बरामदगी उनकी पहली प्राथमिकता है. पूरे मामले की हर एंगल से जांच जारी है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

Swati Pandey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago