देश

हार, जीत या कुछ और… CJP प्रोटेस्ट से BJP को क्या-क्या हासिल हुआ?

CJP Protest Impact on BJP: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की टिप्पणी से शुरू हुआ एक इंस्टाग्राम पेज कब एक जन आंदोलन के रूप में स्थापित हो गया, इसकी कल्पना भी सरकार ने नहीं की थी. लगभग एक महीने से ज्यादा चला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट मोदी सरकार की 12 साल की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा दाग देकर गया है. 25 जुलाई को मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया.

फिलहाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 37 दिनों तक चली जद्दोजहद फिर एक बार आराम का रूप ले चुकी है. CJP के इस प्रदर्शन से छात्रों की सबसे बड़ी मांग, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, तो मिल गया. लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार को इस आंदोलन से क्या मिला है? आइए जानते हैं.

युवाओं की नाराजगी खुलकर सामने आई

इस आंदोलन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं के भीतर लंबे समय से असंतोष मौजूद है. बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि नई पीढ़ी इन सवालों पर जवाबदेही चाहती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम ने सरकार और खासकर बीजेपी के प्रति युवाओं के भरोसे पर असर डाला है.

युवाओं की बात सुनने का संदेश

लंबे समय तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ संवाद का रास्ता अपनाया और उनकी कई प्रमुख मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि सरकार केवल प्रशासनिक निर्णय लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं की चिंताओं को सुनकर आवश्यक बदलाव करने के लिए भी तैयार है. समर्थकों के अनुसार, इससे सरकार की संवेदनशील और जवाबदेह छवि को बल मिला.

लाठीचार्ज के बाद बढ़ा दबाव

20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद आंदोलन ने और अधिक गति पकड़ ली. इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई. जंतर-मंतर पर लगातार बढ़ती भीड़ और देशभर से मिल रहे समर्थन ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाया. आखिरकार सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई और 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

सरकार की छवि पर क्या असर पड़ा?

काफी समय बाद ऐसा देखने को मिला कि सड़क पर चल रहे आंदोलन और सोशल मीडिया पर बने जनदबाव के बाद केंद्र सरकार को बड़ा राजनीतिक फैसला लेना पड़ा. इस घटनाक्रम से यह धारणा बनी कि जनभावनाओं और व्यापक विरोध के बीच सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया. इससे सरकार की उस छवि पर भी चर्चा शुरू हुई, जिसमें उसे दबाव के आगे नहीं झुकने वाली सरकार माना जाता था.

Gen Z से सीधा संवाद

CJP प्रोटेस्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर सीधे देश के युवाओं और छात्रों से संवाद किया. इन वीडियो के माध्यम से उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों की चिंताओं को दूर करने और सरकार की मंशा स्पष्ट करने का प्रयास किया. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह पहली बार था जब किसी बड़े छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए Gen Z को सीधे संबोधित किया. इससे सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह नई पीढ़ी की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझती है तथा उनसे सीधे संवाद करने के लिए तैयार है.

संसद में बिल पेश कर सुधारों को कानूनी आधार

सरकार ने केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर परीक्षा सुधारों को कानूनी रूप देने की दिशा में भी कदम बढ़ाया. संसद में एक नया विधेयक पेश किया गया, जिसमें पेपर लीक, संगठित परीक्षा धोखाधड़ी और तकनीकी हेरफेर जैसे अपराधों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया गया. सरकार का मानना है कि कानून बनने के बाद परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही बढ़ेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की ‘हेलो फ्रेंड्स’ वीडियो पर फेसबुक ने क्यों लगाया बैन? यूजर्स के बवाल के बाद हुआ रिस्टोर


विपक्ष को मिला बड़ा राजनीतिक अवसर

छात्र आंदोलन के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और एनसीपी (एपी) समेत कई विपक्षी दल खुलकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए. विपक्ष ने इस मुद्दे को शिक्षा, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साधा. माना जा रहा है कि इस आंदोलन ने विपक्ष को सरकार को घेरने के लिए एक मजबूत राजनीतिक मुद्दा उपलब्ध कराया.

आगे बीजेपी के सामने क्या चुनौती?

विश्लेषकों का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम से बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं का भरोसा दोबारा हासिल करने की होगी. यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सरकार प्रभावी कदम नहीं उठाती है, तो इसका असर आने वाले चुनावों में भी देखने को मिल सकता है. खासकर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले अन्य चुनावों में युवाओं का रुख महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

3 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

3 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

4 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

4 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

4 hours ago