देश

बंगाल पुलिस का इंसाफ! रात के 12:45 बजे, छीनी राइफल और चली गोली, 12 साल की मासूम का दरिंदा ढेर

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर (Baruipur) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली ‘क्राइम रिपोर्ट’ सामने आई है. 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का पुलिस ने एनकाउंटर (Police Encounter) कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जब आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया, तो उसने पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.

रात 12:45 बजे का वो ‘खौफनाक’ सीन

बरुईपुर के एसपी और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे जांच अधिकारी (IO) अपनी टीम के साथ आरोपी प्रभास मंडल को लेकर सूर्यापुर के क्राइम स्पॉट पर पहुंचे थे. मकसद था वारदात की रात का क्राइम सीन रिक्रिएट करना.

लेकिन, तभी आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से अचानक राइफल छीन ली. उसने पुलिस टीम पर एक राउंड गोली चलाई और वहां से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. सीने में गोली लगने से प्रभास घायल हो गया और अस्पताल ले जाते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया.

एक ‘कातिल’ की मॉब लिंचिंग

इस खौफनाक एनकाउंटर की जड़ें 4 जुलाई को हुई उस वारदात में छिपी हैं, जब 12 साल की बच्ची लापता हो गई थी. 5 जुलाई को तालाब से उसकी लाश मिली. मामले में पुलिस ने प्रभास मंडल और आनंद सरदार समेत तीन लोगों को पकड़ा था. लेकिन, 5 जुलाई को ही भीड़ के गुस्से का कहर टूटा और शक के आधार पर इंद्रजीत तांती नाम के एक आरोपी की पीट-पीटकर (Mob Lynching) हत्या कर दी गई.

हैवानियत की सारी हदें पार

बच्ची की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) से जो सच सामने आया है, वो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है. आरोपियों ने मासूम के सिर पर भारी चीज से वार किया था. शरीर पर खरोंच और काटने के निशान थे. सबसे दर्दनाक बात यह है कि हैवानों ने उसे जिंदा ही तालाब में फेंक दिया था! बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी मिला, जिससे साफ है कि उसकी मौत डूबने और खून बहने से तड़प-तड़प कर हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘मिस्टर-G’ की जेम्स बॉन्ड वाली कहानियां और ₹425 करोड़ का चूना! इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से भारतवंशी ने की महाठगी

महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

इस भयानक वारदात और इसके बाद भड़की हिंसा (केंद्रीय बलों पर हमला और पुलिस की गाड़ियां फूंकना) का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा संज्ञान लिया है. आयोग ने बंगाल के DGP से एक हफ्ते के अंदर विस्तृत ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) तलब की है. पुलिस का यह एनकाउंटर उसी सख्ती का नतीजा माना जा रहा है. अब देखना यह है कि बाकी बचे आरोपियों को कब तक फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाता है!

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

9 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

38 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

45 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

52 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago