देश

सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो

Suvendu Adhikari helicopter emergency landing: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट (Kolaghat) में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. तकनीकी खराबी और भारी बारिश के चलते पायलट को बीच रास्ते में ही हेलीकॉप्टर को एक खुले मैदान में सुरक्षित उतारने का फैसला लेना पड़ा. राहत की बात यह है कि इस घटना में सीएम या किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

कोलकाता में उड़ान से पहले ही आ गई थी खराबी (Suvendu Adhikari Kolaghat landing)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम के हेलीकॉप्टर में कोलकाता एयरपोर्ट (दमदम) से उड़ान भरने से पहले ही एक तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी. हालांकि, इसे कुछ ही समय में ठीक कर लिया गया और हेलीकॉप्टर ने सुबह 11:21 बजे उड़ान भरी. लेकिन दोपहर करीब 12 बजे आसमान में उड़ते समय इसमें फिर से ‘टेक्निकल ग्लिच’ (तकनीकी खराबी) का पता चला. इसी बीच, मेदिनीपुर में मौसम अचानक बिगड़ गया और भारी बारिश शुरू हो गई. इन दोनों परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने एहतियात के तौर पर कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी.

शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे CM (Suvendu Adhikari latest news)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्मस्थान केशपुर (Keshpur) के मोहबनी गांव जा रहे थे. मोहबनी में सीएम के दौरे को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था और वहां एक अस्थायी हेलीपैड भी बनाया गया था, जिसका SPG और जिला पुलिस ने मुआयना भी किया था.

ये भी पढ़ें: कल्याण पश्चिम में आवारा कुत्तों का आतंक: एक ही दिन में 130 लोगों को काटा, कई की हालत गंभीर

अब सड़क मार्ग से रवाना हुए मुख्यमंत्री (Suvendu Adhikari helicopter Video)

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और एयरक्राफ्ट मैकेनिकों ने हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है. चूंकि मेदिनीपुर में खराब मौसम के कारण आगे हेलीकॉप्टर से जाना सुरक्षित नहीं था, इसलिए सीएम शुभेंदु अधिकारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग (Road Route) से केशपुर के लिए रवाना किया गया. मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी जारी की हुई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

7 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

12 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

25 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

34 minutes ago