देश

कौन है वो शख्स जिसके एक फोन पर रुकी ट्रेन! VIDEO वायरल होते ही उठी जांच की मांग

Bettiah Railway Viral Video: बेतिया/जितेंद्र कुमार: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति के फोन करने के कुछ देर बाद ट्रेन कुमारबाग रेलवे फाटक के बीच आकर रुक गई और वहां खड़े कुछ यात्री ट्रेन में सवार हो गए. हालांकि, ट्रेन के रुकने की असली वजह क्या थी, इसकी अभी तक रेलवे की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में कुमारबाग रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार नजर आती है. फाटक बंद है और लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं. इसी दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास कुछ लोग बैग लेकर खड़े दिखाई देते हैं. तभी ट्रेन के आने की आवाज सुनाई देती है.

 

वीडियो में एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करता नजर आता है. बातचीत के बाद वह ट्रेन की तरफ हाथ से इशारा करता है. कुछ ही देर में ट्रेन फाटक के पास पहुंचकर रुक जाती है. इसके बाद ट्रैक के पास खड़े कुछ लोग ट्रेन में चढ़ते दिखाई देते हैं.

फोन कॉल से ट्रेन रुकने का दावा

वीडियो बनाने वाले शख्स का दावा है कि संबंधित व्यक्ति ने फोन पर ट्रेन के ड्राइवर से संपर्क किया था और इसी वजह से ट्रेन को फाटक के पास रोक दिया गया. इसी दावे के आधार पर सोशल मीडिया पर लोग रेलवे से मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले को लेकर रेलवे सेवा के जरिए समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम को भी टैग कर संज्ञान लेने की मांग किए जाने की बात सामने आई है.


ये भी पढ़ें: कल्याण पश्चिम में आवारा कुत्तों का आतंक: एक ही दिन में 130 लोगों को काटा, कई की हालत गंभीर


जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि ट्रेन वास्तव में वहां क्यों रुकी थी. क्या किसी फोन कॉल के कारण ट्रेन रोकी गई या फिर इसके पीछे कोई तकनीकी, परिचालन या अन्य रेलवे संबंधी वजह थी? फिलहाल इसका जवाब सामने नहीं आया है.

ऐसे में सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. रेलवे की आधिकारिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि ट्रेन के रुकने की वास्तविक वजह क्या थी और वायरल वीडियो में किया गया दावा कितना सही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

39 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

45 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

57 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago