देश

बंगाल में चला शुभेंदु का ‘हंटर’: लागू हुई 3D पॉलिसी, अवैध बांग्लादेशियों का उल्टा पलायन शुरू

West Bengal 3D Policy: पश्चिम बंगाल की राजनीति और डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) में अब तक का सबसे बड़ा भूचाल आ गया है! राज्य में नई सरकार के आते ही अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ (पहचान करो, नाम काटो और देश से निकालो) की नीति को पूरी सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है. हालात ये हैं कि कल तक जो घुसपैठिए बंगाल के अलग-अलग शहरों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे, वे आज अपना बोरिया-बिस्तर और प्लास्टिक शीट लेकर खुद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जमा हो रहे हैं. इस ऐतिहासिक ‘उल्टे पलायन’ ने पूरे देश का ध्यान बंगाल की ओर खींच लिया है.

हाकिमपुर बॉर्डर पर मची भगदड़ (West Bengal Illegal Bangladeshi)

उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट उपमंडल स्थित हाकिमपुर चेकपोस्ट पर नजारा हैरान कर देने वाला है. पिछले दो दिनों में सैकड़ों कथित बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां जमा हो गए हैं. दमदम, न्यू टाउन और डानकुनी जैसे वीआईपी इलाकों में बरसों से मजदूरी और घरों में काम करने वाले ये लोग अब दहशत में हैं. बीएसएफ (BSF) के अधिकारियों का कहना है कि लोग खुद आकर कह रहे हैं कि उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाए. चेकपोस्ट पर इंतजार कर रहे एक व्यक्ति ने दर्द बयां करते हुए कहा- “अगर सरकार हमें यहां रहने ही नहीं देगी, तो वापस जाने के अलावा और क्या चारा है?”

“जल्दी भागो…” सीएम शुभेंदु अधिकारी की खुली चेतावनी

कल्याणी में एक उच्च-स्तरीय प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बेहद कड़े तेवर दिखाए. बॉर्डर पर जमा भीड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने सीधा अल्टीमेटम दिया- “जल्दी-जल्दी भागो, नहीं तो जो करना है सरकार करेगी.” उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने वोट बैंक की खातिर इन्हें पाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. “हम उन्हें जेलों में खाना खिलाकर जनता का पैसा बर्बाद नहीं करना चाहते. इससे बंगाल के असली नागरिकों का नुकसान हो रहा है. हम देश हित में इन्हें बाहर निकालेंगे,” सीएम ने स्पष्ट किया.

‘डिटेंशन सेंटर’ का मालदा से हुआ श्रीगणेश (West Bengal Illegal Bangladeshi deportation)

इस अभियान को कानूनी और प्रशासनिक अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य के ‘होम एंड हिल अफेयर्स डिपार्टमेंट’ ने सभी डीएम (DM) को सख्त निर्देश जारी किए हैं. हर जिले में ‘निरुद्ध केंद्र’ (Holding Centers) बनाए जा रहे हैं. मालदा जिला इस दिशा में पहला कदम उठाने वाला जिला बन गया है, जहां 9 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में रखा गया है. केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार, इन सेंटरों में पकड़े गए लोगों का बायोमेट्रिक डेटा लिया जाएगा और 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर उन्हें बॉर्डर अथॉरिटी (BSF) को सौंप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से हरी झंडी, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा? कर्नाटक में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू!

अब हो रहा है ‘डायरेक्ट एक्शन’

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा दशकों से सिर्फ चुनावों में रैलियों और भाषणों तक सीमित रहता था. लेकिन अब ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ नीति के तहत प्रशासनिक स्तर पर जो एक्शन शुरू हुआ है, उसने साबित कर दिया है कि राज्य में अब वोट बैंक की राजनीति के दिन लद गए हैं. नागरिकता तय करने का अंतिम अधिकार जिलाधिकारियों को दे दिया गया है, और बंगाल की धरती से अवैध घुसपैठियों की पूरी तरह से ‘सफाई’ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है!

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

19 seconds ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago