उत्तर प्रदेश

2500 महिलाओं ने गाया ‘सोहर’: गिनीज बुक दर्ज हुआ मनीष मिश्रा के ‘पहल’ का आयोजन, जताया अमित शाह का आभार

आधुनिकता की चकाचौंध के बीच उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. यहां एक ऐसी अभूतपूर्व सांस्कृतिक क्रांति देखने को मिली, जिसने हमारी सदियों पुरानी लोक संस्कृति को दुनिया का सबसे बड़ा मुकुट पहना दिया. ‘पहल’ (Pahal) संस्था के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ में 2500 महिलाओं ने एक साथ, एक सुर और एक ताल में पारंपरिक ‘सोहर’ का गायन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा ‘सोहर’

भारतीय समाज में सोहर केवल एक लोकगीत नहीं है; यह जीवन के सृजन, बच्चे के जन्म और लोक-कल्याण का एक ऐसा मांगलिक गान है जो हमारे संस्कारों की आत्मा है. अमूमन घरों के आंगन तक सीमित रहने वाले इस सोहर को जब मुख्य संयोजक मनीष मिश्रा ने 2500 महिलाओं के सामूहिक कंठों के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया, तो यह एक वैश्विक सांस्कृतिक आंदोलन बन गया.

केसरिया और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं का अनुशासन और उनकी सुरीली तान देखकर गिनीज बुक की टीम भी हैरान रह गई. जैसे ही रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि हुई, पूरा जनपद ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा.

अमित शाह को ‘नक्सल-मुक्त’ भारत के लिए धन्यवाद

यह ऐतिहासिक समागम केवल लोकगीत गाने और कीर्तिमान स्थापित करने तक ही सीमित नहीं रहा. इस मंच ने ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की एक ऐसी नई परिभाषा गढ़ी, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा. आयोजन में शामिल हजारों ग्रामीण और शहरी महिलाओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता ज्ञापित की. महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह देश को नक्सलवाद के खूनी दंश से मुक्त कराकर आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है, उसने देश की माताओं-बहनों को एक सुरक्षित और भयमुक्त भविष्य दिया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से हरी झंडी, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा? कर्नाटक में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू!

कलाकारों के लिए खुले नए द्वार

कार्यक्रम के प्रणेता मनीष मिश्रा इस ऐतिहासिक सफलता पर भावुक नजर आए. उन्होंने इसे बस्ती की मातृशक्ति को समर्पित करते हुए कहा, “यह भगीरथ प्रयास केवल रिकॉर्ड की संख्या छूने के लिए नहीं था, बल्कि अपनी लोक संस्कृति को सहेजने की जिद थी. बस्ती की इस वैश्विक उपलब्धि के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हर्ष का माहौल है. जानकारों का मानना है कि इस एक रिकॉर्ड ने यूपी की लोक विधाओं और ग्रामीण कलाकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय संभावनाओं के नए दरवाजे खोल दिए हैं. आज बस्ती ने इतिहास बदला भी है और एक नया इतिहास रचा भी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

30 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago