Bengal Elections 2026 Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 142 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. लेकिन मतदान शुरू होने के चंद घंटों के भीतर ही राज्य के अलग-अलग जिलों से भारी हंगामे और हिंसा की खबरें सामने आने लगी हैं.
जहां नादिया में एक एजेंट का खून(Bengal Elections: TMC BJP Clash) बहा है, वहीं कोलकाता और डायमंड हार्बर में बीजेपी एजेंटों को बूथ के बाहर रोकने और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर लगे हैं. ईवीएम की खराबी ने भी कई जगहों पर मतदान की रफ्तार को धीमा कर दिया है.
नादिया जिले के छपरा विधानसभा क्षेत्र में हिंसा की सबसे डरावनी तस्वीर सामने आई है. बूथ संख्या 53 पर इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) के एक पोलिंग एजेंट को कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने से रोक दिया. विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है. घायल एजेंट को अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
कोलकाता के एंटली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने सनसनीखेज आरोप (Bengal Election Violence Phase 2) लगाया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग इतने बौखलाए हुए हैं कि उन्होंने बटन दबवाने के लिए अंदर ही 10-10 लोग बिठा रखे हैं. वहीं, श्यामपुकुर के बूथ संख्या 140 और 143 पर बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती को खुद उतरना पड़ा, क्योंकि उनके एजेंटों को बैठने नहीं दिया जा रहा था. पूर्णिमा ने कहा कि उनके हस्तक्षेप के बाद एजेंट बैठे तो सही, लेकिन टीएमसी की धमकियां अभी भी जारी हैं.
अभिषेक बनर्जी के गढ़ डायमंड हार्बर में बीजेपी एजेंट प्रताप मिस्त्री को वार्ड नंबर 6 के बूथ संख्या 231 में घुसने से रोकने का आरोप लगा है. बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग की हेल्पलाइन पर की है. उधर, पानीहाटी से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ (आरजी कर पीड़िता की मां) ने वोट डालने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने बटन दबाया तो बीप की आवाज नहीं आई. रत्ना ने तुरंत चुनाव कर्मियों से इसकी शिकायत की और निष्पक्ष जांच की मांग की.
एक मामला हावड़ा से भी सामने आ रहा है, जहां मतदान के बीच जबरदस्त बवाल हो गया. पोलिंग बूथ के बाहर अचानक हुई झड़प और हंगामे को शांत करने के लिए सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा. हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवानों को हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) भी करना पड़ा.
हिंसा (Bengal Elections: TMC BJP Clash) के बीच तकनीकी खामियों ने भी मतदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है. दक्षिण कोलकाता के जादवपुर, सोनारपुर उत्तर और सोनारपुर दक्षिण में कई बूथों पर मशीनें बंद होने की खबरें आईं. नादिया के रानाघाट उत्तर पश्चिम और कृष्णानगर के पलाशीपाड़ा में भी घंटों तक मतदान प्रभावित रहा. आयोग ने मशीनों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन लंबी लाइनों में खड़े मतदाताओं के बीच भारी नाराजगी देखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…
Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…
MP News: एमपी के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के…