Mamata Banerjee EVM issue
Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल 2026 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है. 23 अप्रैल को राज्य की 152 विधानसभा और 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. लेकिन वोटिंग से पहले एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मुद्दा गरमाता जा रहा है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)ने EVM को लेकर एक बार फिर नया सियासी दांव ठोका है. उन्होंने EVM के साथ बीजेपी गड़बड़ी कर सकती है, इसका दावा किया है.
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार (5 अप्रैल) को मुर्शीदाबाद में आयोजित अपनी रैली में टीएमसी कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों से EVM को ठीक से चेक करने का आह्वान किया. साथ ही मतदाताओं से भी वोटिंग मशीन को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दौरान सतर्क रहें और ईवीएम पर अपने वोट की पुष्टि जरूर करें. उन्होंने कहा कि वोट डालते समय वीवीपैट की मदद से यह देखना जरूरी है कि मत सही उम्मीदवार के खाते में दर्ज हो रहा है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ईवीएम से छेड़छाड़ या उन्हें खराब करने की कोशिश की जाती है. ऐसे में यदि मशीन में कोई दिक्कत आए तो उसे ठीक कराने के बजाय तुरंत बदलवाने की मांग करनी चाहिए.
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से धैर्य बनाए रखने को कहा और जरूरत पड़ने पर कतार में इंतजार करने की सलाह दी. उनके मुताबिक, यह केवल मतदान नहीं बल्कि नागरिक अधिकार, पहचान और अस्तित्व से जुड़ा अहम विषय है.
ये भी पढ़ें: TMC की ‘कटमनी’ पॉलिटिक्स पर पीएम मोदी का बड़ा खुलासा, बंगाल में बताए जनता के पास दो विकल्प
मतदान समाप्त होने के बाद भी सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है. रात के समय मशीनों की निगरानी हो और 24 घंटे नजर रखी जाए, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या छेड़छाड़ न हो सके.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…