UP Crime News
UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अलिशा बानो (20) के रूप में हुई है. युवती अपने पार्टनर अयान के साथ लिवइन में रह रही थी. अलिशा और अयान की इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी. युवती के भाई ने बहन के लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. भाई ने यह भी कहा है कि बहन का लिवइन पार्टनर अयान उसके साथ मारपीट भी करता था. वह अलिशा को बेल्ट और चाकू से पीटता था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का कारण बताया जा सकता है.
यह मामला लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र का है. जहां अलिशा बानो कपड़े की दुकान में काम करने वाले अयान के साथ पिछले 5 महीने से लिवइन में रह रही थी. रविवार को अलिशा की मौत हो गई. अलिशा के परिजनों ने लिवइन पार्टनर अयान पर हत्या का आरोप लगाया है.
अलिशा दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंधे की चौकी निवासी मोबीन की बेटी थी. वह बिना अयान के साथ बिना निकाह किये लिवइन में रह रही थी. अलिशा का कानपुर के रहने वाले वसीम नाम के एक युवक के साथ निकाह हो चुका था, लेकिन अयान उसे ससुराल से लखनऊ लाकर लिवइन में रह रहा था.
मृतका के भाई वसीम के मुताबिक उसे मदेयगंज थाने से सुबह-सुबह फोन आया कि उसकी बहन की मौतो हो गई है. डेडबॉडी देखने के लिए उसे थाने आना होगा. जब वो पहुंचा तो बहन के शरीर पर चोट के निशान पाए गए. चौकी पर बहन का लिवइन पार्टनर अयान भी मौजूद था.
वसीम के मुताबिक अलिशा और अयान की इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी. उस समय तक अलिशा की कानपुर के अयान के साथ निकाह हो चुका था. इंस्टाग्राम पर अलिशा और अयान के बीच बातचीत होते-होते यह दोस्ती काफी बढ़ गई. 5 महीने पहले अलिशा को लेकर अयान लखनऊ आ गया. यहां दोनों बिना निकाह के रहने लगे.
ये भी पढ़ें- असम चुनाव में मनोज तिवारी का पावर शो! कांग्रेस को बताया खुशियां छीनने वाली पार्टी, बीजेपी की जीत का ठोंका दावा
इस मामले में अलिशा की मां मुमताज ने पुलिस में शिकायत दी है. जिसमें उसने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…