केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के लिए देवी दुर्गा से प्रार्थना की. गृह मंत्री शाह शुक्रवार सुबह कालीघाट मंदिर गए और मां काली की पूजा की.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कोलकाता के मध्य में संतोष मित्रा स्क्वायर के सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर कहा, “मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल की जनता को ऐसी सरकार मिले जो राज्य को समृद्धि की ओर ले जाए. पश्चिम बंगाल में शांति वापस आए. हम गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के सपनों के अनुसार बंगाल का निर्माण करें.”
इस साल संतोष मित्रा स्क्वायर में पूजा का थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है, जो मई में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के शौर्य को दर्शाता है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगले साल चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल एक बार फिर सुरक्षित, समृद्ध और शांतिपूर्ण राज्य के रूप में उभरेगा.
उन्होंने पश्चिम बंगाल में बिजली की चपेट में आने से मारे गए 10 लोगों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, जिनमें कोलकाता के 8 लोग शामिल हैं. शाह ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई थी. कुल दस लोगों की मौत हो गई. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्योहार, जो अब दुनिया भर में प्रसिद्ध है, राज्य को समृद्धि की ओर ले जाए. हमारे नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘समृद्ध बंगाल’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ का सपना देखते हैं. उनका यह सपना पूरा हो.
गृह मंत्री शाह ने शिक्षाविद्, समाज सुधारक और परोपकारी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि उनका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान कभी नहीं भुलाया जाएगा. उन्होंने अपना पूरा जीवन बंगाली भाषा, बंगाल की परंपराओं और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित किया.
कोलकाता के मध्य में संतोष मित्रा स्क्वायर के सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैनें 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में नई सरकार के गठन को लेकर मां दुर्गा से प्रार्थना की है.
ये भी पढ़ें: अमित शाह का 10 दिन में दूसरा बिहार दौरा, 3 जिलों में बनाएंगे चुनावी रणनीति
-भारत एक्सप्रेस
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…