लीगल

तिरुपति प्रसादम विवाद से जुड़े मामले में सीबीआई निदेशक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति प्रसादम विवाद से जुड़े मामले में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर रोक लगा दिया है. यह याचिका सीबीआई निदेशक की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. सीजेआई बी. आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है.

SC के आदेशों का हुआ उल्लंघन

मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि अगर एसआईटी किसी विशेष अधिकारी की नियुक्ति करना चाहती है, तो इसमें क्या गलत है? हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सीबीआई डायरेक्टर ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी में राज्य के बाहर के अधिकारियों को नियुक्त कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है.

इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहले चार याचिका दायर की गई थी. जिनमें बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी और YSR कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष YV सुब्बा रेड्डी शामिल थे.

रेड्डी ने मामले की जांच निष्पक्ष कमिटी से करवाने की मांग की थी. इससे पहले बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी, सुरजीत यादव सहित अन्य की ओर से दायर की थी. याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी जांच गठित करने की मांग की गई थी.

तिरुपति लड्डू में चर्बी और मछली का तेल

याचिका में आस्था से खिलवाड़ करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई थी. इससे पहले हिंदू सेना के मुखिया सुरजीत यादव ने याचिका में कहा था कि तिरुपति लड्डू में चर्बी और मछली के तेल के बात सामने आने से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को झटका लगा है. जिसपर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया था.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि गठित एसआईटी की मॉनिटरिंग सीबीआई डायरेक्टर करेंगे. साथ सीबीआई डायरेक्टर की ओर से मनोनीत दो सीबीआई अधिकारी, दो राज्य पुलिस के अधिकारी और एक एफएसएसएआई के अधिकारी इस टीम में शामिल होंगे. हालांकि इसको लेकर राज्य सरकार ने भी एसआईटी का गठन किया था.

ये भी पढ़ें: वसंत कुंज स्थित जमीन ट्रस्ट मामले में स्वामी चैतन्यानंद को पटियाला हाउस कोर्ट से झटका

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

7 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

14 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

21 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

38 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

42 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

59 minutes ago