West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों और एक नाबालिग लड़की को रोका. बिना हेलमेट, कागजात और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने पर पुलिस ने सड़क पर ही युवकों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई.
सुंदरबन के झारखाली इलाके में रात 1 बजे सन्नाटे के बीच एक बाइक पर तीन युवक और 15 साल की नाबालिग लड़की घूम रहे थे. पुलिस ने संदिग्ध स्थिति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते उन्हें रोका. पूछताछ के दौरान युवक देर रात बाहर निकलने, हेलमेट न होने और सही कागजात का कोई ठोस जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे उठक-बैठक करवाकर कड़ी चेतावनी दी.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले स्थित सुंदरबन के झारखाली इलाके में देर रात करीब 1 बजे ज्यादातर सड़कें सुनसान थीं. लोग अपने घरों में सो रहे थे और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही न के बराबर थी. इसी दौरान एक बाइक खतरनाक और बेपरवाह तरीके से सड़क पर दौड़ती नजर आई, जिस पर तीन युवक और एक 15 साल की नाबालिग लड़की सवार थे.
झारखाली कोस्टल पुलिस स्टेशन की टीम इलाके में रात की नियमित गश्त पर थी. सुनसान सड़क पर बेपरवाही से बाइक दौड़ते और उस पर नाबालिग लड़की को बैठा देख पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस अधिकारियों ने तुरंत बाइक को रुकवाया और सवार लोगों से पूछताछ शुरू की.
पुलिस ने युवकों से इतनी देर रात बाहर घूमने की वजह पूछी. इसके अलावा बाइक के दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस और हेलमेट को लेकर भी सवाल किए गए. पुलिस यह भी जानना चाहती थी कि इतनी रात को वे नाबालिग लड़की के साथ कहां जा रहे थे. हालांकि, युवक देर रात बिना सुरक्षा नियमों के बाहर निकलने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.
युवकों के जवाब से असंतुष्ट पुलिस ने मौके पर ही उनकी ‘क्लास’ लगा दी. जो युवक कुछ देर पहले बेफिक्र होकर बाइक दौड़ा रहे थे, उन्हें सड़क किनारे कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ी. पुलिस ने भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी देकर मामला शांत कराया.
यह भी पढ़ें-साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…