उत्तर प्रदेश

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक ने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

यह पूरा मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना के बाद सोसाइटी में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह को लेकर जांच की जा रही है.

एक दिन पहले ही बुक किया था कमरा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक ने सुपरनोवा सोसाइटी में घटना से एक दिन पहले ही कमरा बुक कराया था. इसके बाद वह वहां ठहरा हुआ था. शनिवार को वह इमारत की ऊंची मंजिल पर पहुंचा और कथित तौर पर छलांग लगाने की कोशिश की.

घटना से ठीक पहले वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक ने युवक को रोकने और बचाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि मैकेनिक ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका. कुछ ही देर बाद युवक ने नीचे छलांग लगा दी.

मैकेनिक से कही थी डिप्रेशन में होने की बात

बताया जा रहा है कि छलांग लगाने से पहले युवक ने एसी मैकेनिक से बातचीत के दौरान कहा था कि वह डिप्रेशन में है. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और इस घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी.


ये भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?


पुलिस अब युवक की पहचान, उसके परिवार और उसके हालिया संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने सुपरनोवा में कमरा किस उद्देश्य से बुक कराया था और घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी.

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

6 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

19 minutes ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

40 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

54 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

1 hour ago