देश

सड़क किनारे पड़ा था संदिग्ध बोरा, पास जाकर देखा तो बाहर निकला था पैर; सुल्तानगंज में फैली सनसनी

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप


बिहार के भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अबजुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले रास्ते पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा. शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जैसे ही करीब जाकर देखा गया तो बोरे से एक महिला का पैर बाहर निकला हुआ था. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद सुलतानगंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया गया. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया गया ताकि जांच में किसी तरह की बाधा न आए.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने और घटनास्थल की बारीकी से जांच करने में लगी हुई है.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर यह महिला कौन थी और उसे इस तरह सड़क किनारे क्यों फेंका गया. विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या वाहन का सुराग मिल सके.

पहचान होते ही खुल सकते हैं कई राज

पुलिस का कहना है कि जैसे ही महिला की पहचान हो जाएगी, मामले की जांच और तेज कर दी जाएगी. इसके बाद यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सच सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद रेड अलर्ट; कई राज्यों में चेतावनी जारी

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

9 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

12 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

35 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

38 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

54 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago