Celebrating Women Leadership: राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आज ‘भारत डायलॉग’ की ओर से Bharat Dialogues Women Leadership Award 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन उन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करने के लिए था, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है.
कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय (CMD Upendrra Rai) बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए. उनके संबोधन में नारी शक्ति के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें देश की प्रगति की धुरी बताया गया.
इस खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार रही…
“वूमेन लीडर इन एकेडमिक्स” की श्रेणी में डॉ. रचना को सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया. यह अवॉर्ड न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह अकादमिक क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भागीदारी और नेतृत्व को भी रेखांकित करता है. देशभर की प्रेरणादायक महिलाओं के बीच यह सम्मान प्राप्त करना डॉ. रचना के समर्पण और उत्कृष्टता का प्रमाण है.
डॉ. रचना जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JIIT), नोएडा में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रोफेसर हैं और वे जून 2009 से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने IIT Roorkee से बायोटेक्नोलॉजी में पोस्टग्रेजुएशन (1998) और IIT Bombay से पीएचडी (2006) की. उन्होंने GATE (भारत में 4वीं रैंक) और NET-LS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं टॉप रैंक से उत्तीर्ण की हैं. अपने शोध कार्य के तहत उन्होंने ARDS (एडल्ट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) के लिए एक नई थेरेपी डिजाइन की, जो मेडिकल क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो सकती है. उनके नाम दो भारतीय पेटेंट, दो पाठ्यपुस्तकें और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध लेख हैं, जो शिक्षा और अनुसंधान में उनकी गहराई और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.
इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं, तो समाज और देश को एक नई दिशा मिलती है. यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा जा रहा है.
स्मिता काबरा एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गीतकार के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है. हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म “वन डे” के सोलफुल गाने “ख़ुदा का नूर” से उन्होंने दिलों को छू लिया, वहीं “गणपति बप्पा मोरया अ कैपेला मिक्स” जैसी अनूठी प्रस्तुति से यूट्यूब पर खूब सराहना बटोरी. अपने रचनात्मक योगदान और उद्यमशीलता के लिए उन्हें “वूमेन लीडर ऑफ़ द ईयर – एंटरप्रेन्योरशिप” जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है. स्मिता काबरा वास्तव में प्रेरणा की मिसाल हैं, जो अपने शब्दों से भावनाओं को जीवंत कर देती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…