Bharat Express Urdu Conclave: दिल्ली स्थित उर्दू अकादमी में आज भारत एक्सप्रेस के बैनर तले ‘बज्म-ए-सहाफत’ उर्दू कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव का विषय है ‘नए भारत की बात उर्दू के साथ’. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय ने इस कार्यक्रम के दौरान उर्दू भाषा, भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन ज्ञान परंपराओं पर अपने विचारो को साझा किया. उन्होंने बताया कि सहारा न्यूज नेटवर्क में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उनका उर्दू से गहरा जुड़ाव बना हुआ है.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय ने याद किया कि 2009 में सहारा नेटवर्क से जुड़ते वक्त संगठन की उर्दू टीम बेहद मजबूत थी. सहारा समूह 11 शहरों से उर्दू और 7 शहरों से हिंदी अखबार प्रकाशित करता था. इसके साथ सात न्यूज चैनल, तीन मनोरंजन चैनल और ‘सहारा मोशन पिक्चर्स’ जैसे बड़े प्रोडक्शन इकाई की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास थी. उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने उर्दू के कई शब्द सीखे, लेकिन उर्दू लिखना सीखने की कोशिश पूरी नहीं कर पाए.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय ने कहा कि उर्दू की जड़ें बेहद व्यापक हैं और यह भाषा दुनिया भर के शोधकर्ताओं, यात्रियों और व्यापारियों के मेल से बनी है. यह किसी एक मजहब, समुदाय या क्षेत्र की भाषा नहीं, बल्कि साझा संस्कृति की पहचान है. उन्होंने इसे ‘गहरी विरासत और समृद्ध संस्कारों का प्रतीक’ बताया.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर बात करते हुए संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता का भी उल्लेख किया.उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान में जिन भाषाओं को सबसे बेहतर माना गया है, उनमें संस्कृत प्रमुख है. उन्होंने कहा कि भारत ने राम, कृष्ण, बुद्ध, वेदव्यास, अगस्त्य और विश्वामित्र जैसे महानाचार्य और ऋषि दिए, जिनकी ज्ञान-ऊँचाई का मुकाबला आज भी विकसित देश नहीं कर पाए हैं.
उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं को अपनी जड़ों और पहचान को समझना होगा. यदि सत्य को समय पर नहीं उठाया गया, तो झूठ भी सच बनकर स्थापित हो जाता है. उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे पश्चिमी दुनिया ने भी भारतीय प्रतिभा के आगे सिर झुकाया.
अंत में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी बात में गलती रह गई हो तो क्षमा करें और ‘जय हिंद, जय भारत’ के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया.
ये भी पढ़ें- उर्दू कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय के विजन की गूंज, शाहनवाज हुसैन ने खुलकर दी मुबारकबाद
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…