भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शाहनवाज हुसैन को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया.
साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.
बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…