देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने भोजपुरी सुपरस्टार और BJP सांसद मनोज तिवारी से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट कीं.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago