भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और डॉ. कुमार विश्वास
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने रविवार को लोकप्रिय कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने डॉ. कुमार विश्वास को जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारंभ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. उन्होंने कुमार विश्वास को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.
‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “लोकप्रिय कवि, वक्ता और अध्येता डॉ. कुमार विश्वास से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की.”
उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…
आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…
संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…