खेल

Women’s U19 World Cup Final: टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, जीता महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Women’s U19 World Cup Final: शैफाली वर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया है. रविवार को खेले गए ICC U-19 महिला T20 विश्व कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. ये जीत भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कभी भी किसी भी स्तर पर विश्व कप नहीं जीता था. बात अगर फाइनल मुकाबले की करे तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने मात्र तीन विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

T20 वर्ल्ड चैंपियन बनकर रचा इतिहास

महिला क्रिकेट में सीनियर स्तर पर तीन बार भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भारत की युवा टीम ने पहली कोशिश में ही ट्रॉफी अपने नाम की. यह जीत भारत के लिए बेहद खास है और महिला क्रिकेट को देश में एक नई पहचान दिलाएगी.

फाइनल मैच भारतीय गेंदबाजों के नाम

बात अगर इस मुकाबले की करे तो यह कहना गलत नहीं होगा की जीत की नींव भारतीय गेंदबाजों ने रखी. कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इस मैच में भारत की शुरुआत शानदार रही. पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर ही टीम इंडिया को बड़ा विकेट मिला. यहां से विकेटों को सिलसिला शुरू हो गया. भारत की ओर से प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन और शानदार फिल्डिंग के कारण भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में कहीं भी टिकने नहीं दिया. जवाब में इंग्लिश बल्लेबाजों ने घूटने टेके और मात्र 68 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और टिटास साधू ने 2-2 विकेट लिए हैं। एक-एक विकेट मन्नत कश्यप, सोनम यादव और शेफाली वर्मा को मिला. जवाब में 14 ओवर में 3 विकेट पर भारत ने टारगेट हासिल कर लिया. सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट लगाया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

12 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

26 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

29 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

35 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

39 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

56 minutes ago