Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/Twitter
India historic ICC U19 World Cup win: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद खुशी जाहिर की और टीम और सहयोगी स्टाफ को पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की. शाह ने भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद उन्हें शुभकामनाएं दीं. ट्विटर पर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है, और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है. शाह ने कहा, मुझे पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.
जय शाह ने किया 5 करोड़ के इनाम का ऐलान
जय शाह ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘वर्ल्ड कप जीतने के लिए इंडिया U19 टीम को बधाई. यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है क्योंकि हमारे युवा क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है.’ जय शाह ने भारतीय महिला टीम को 1 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित किया.
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को जीत की बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा, ‘आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई. उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता से आने वाले कई क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी. टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…