देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, भेंट किया न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. इस दौरान उपेन्द्र राय ने उन्हें हाल ही में लॉन्च हुए न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया और चैनल के उद्देश्य सत्य, साहस और समर्पण से अवगत कराया. इसके पहले, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी. भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल की लॉन्चिंग एक फरवरी को दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में आयोजित एक मेगा इवेंट के साथ हुई थी.

बता दें कि ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय पहले ‘तहलका’ समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह ‘बिजनेस वर्ल्ड’ मैगजीन के साथ एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की अगुआई वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल में कई बड़े चेहरे जैसे- मीडिया दिग्गज सौरभ सिन्हा, राधेश्याम राय, मनोज तोमर, सुदेश तिवारी, जानी-मानी प्राइम टाइम एंकर अदिति त्यागी और बिजनेस जगत के दिग्गज पत्रकार हेमंत घई आदि शामिल हैं.

इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है ‘भारत एक्सप्रेस’

भारत एक्सप्रेस देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर उपलब्ध है.

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखेगा भारत एक्सप्रेस

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचा रहा है. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

33 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

54 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago