देश

Agra: जी-20 समिट के बाद सड़कों के किनारे रखे गमले को उठाकर ले गए लोग, पुलिस की छापेमारी में 50 से अधिक गमले बरामद

Agra: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (G 20) की बैठक को लेकर एक तरफ जहां शहरों को सुन्दर बनाने के लिए सरकार ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी. सुंदरता और भव्यता का आलम यह है कि ताज नगरी आगरा का बदला हुआ स्वरुप लोगों को भा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय नागरिक कुछ ऐसा कर बैठे हैं जिसे सुन हर कोई हैरान है. इस मामले में आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से एक फर्म ने मुकदमा दर्ज कराया है.

आगरा (Agra) में 11 से 13 फरवरी के बीच जी-20 समिट का आयोजन किया गया. इस दौरान शहर को फूलों से सजाया गया था. समिट खत्म होने के दूसरे दिन ही लोग गमले और फूलों के पौधों को चोरी कर ले गए. अब स्थानीय पुलिस घर-घर जाकर इन गमलों को खोज रही है.

बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर लोगों के घरों से 16 बड़े और करीब 50 छोटे गमले बरामद हुए हैं. पुलिस टीम इन गमलों को अपने साथ ले गई. हालांकि इन गमलों की चोरी करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है.

एक गमले की कीमत 600 से 1500 रुपए तक

जी-20 में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए एडीए ने फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट को खूबसूरत तरीके से सजाया था. इतना ही नहीं आकर्षण पैदा करने के लिए प्राधिकरण ने एक प्राइवेट फर्म मैसर्स प्रोगार्ड सिक्योरिटीज की मदद से शहर में हजारों गमले लगवाए थे. इन गमलों की कीमत 600 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक थे.

ये भी पढ़ें: Kanpur Dehat Case: कानपुर अग्निकांड पर सीएम योगी ने जताया दु:ख, बोले- होगा दूध का दूध और पानी का पानी

वहीं, इस मामले में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि जी-20 समिट के लिए आई लव आगरा (Agra) सेल्फी पॉइंट से ताजमहल पूर्वी गेट तक डेकोरेटिव प्लांट के गमले लगाए गए थे. जिसे 13 फरवरी की रात कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिए. इनमें 10 गमले 24 इंच के और 50 गमले 10 इंच साइज के हैं. इस मामले में थाना ताजगंज में एडीए की ओर से सिक्योरिटी फर्म ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago