उत्तर प्रदेश

Maha Kumbh 2025 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी

महाकुंभ नगर: प्रयागराज में रविवार को कुम्भ मेला, परेड स्थित पुलिस लाइन में महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जनपद प्रयागराज के सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि महाकुम्भ को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी, जबकि सभी तैयारियों को समय पर पूरा कर लिया जाएगा. आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.

संपूर्ण यातायात व्यवस्था की दी जानकारी

कार्यक्रम में सर्वप्रथम एसएसपी कुम्भ मेला प्रयागराज राजेश द्विवेदी द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों का स्वागत अभिनन्दन किया गया. इसके बाद क्रमशः यातायात एवं मूवमेंट प्लांट, पार्किंग प्लान, सिंगल यूज पॉलीथिन प्रतिबंध एवं स्वच्छ कुम्भ मेला संचालन, रेलवे मूवमेंट प्लान, मेला ले-आउट प्लान, आपदा प्रबंधन कार्य योजना एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसी क्रम में एडिशनल डीसीपी कमिश्नरेट प्रयागराज कुलदीप सिंह द्वारा कुम्भ मेले एवं शहर क्षेत्र की संपूर्ण यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रमुख मार्गो, स्थलों, पार्किंग स्थलों, रेलवे एवं बस स्टैंड के पार्किंग स्थलों पर ट्रैफिक प्लान को साझा किया गया.

मुख्य मार्गों पर नहीं लग सकेंगे भंडारे

पुलिस अधीक्षक यातायात, कुम्भ मेला, अंशुमन मिश्रा द्वारा मेले की महत्वपूर्ण सड़कों, पीपा पुलों एवं अन्य छोटे मार्गों के विषय में जानकारी साझा की गई एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं के विषय में विस्तृत योजना से अवगत कराया गया. इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा बताया गया कि जगह-जगह भंडारे करने की परमिशन सूची प्राप्त करने के बाद दी जाएगी, लेकिन मुख्य मार्ग पर भंडारे की परमिशन नहीं दी जाएगी. इसी क्रम में यह भी बताया गया कि आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण तैयारी “डिजास्टर मैनेजमेंट” के माध्यम से कर ली गयी है, जिसमे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, मेडिकल टीम तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा तैयारी कर ली गयी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके. हॉस्पिटल में 25 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था एवं प्रयागराज को स्वच्छ बनाये रखने की भी चर्चा की गयी.

जल्द पूरे होंगे अधूरे कार्य

डीएम मेला द्वारा अधूरे कार्य के सम्बंध में बताया गया कि से कम समय में सभी कार्य पूरा कराया जाएगा. वृक्षारोपण, सड़क सौंदर्य जैसे सभी कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि डिजिटल महाकुम्भ का सपना साकार हो, जिसमे सभी हितधारकों एवं प्रयागराज के नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दौरान आईजी, पीएसी द्वारा अनुभव को साझा करते हुए बताया गया कि सभी मिलकर इस महाकुम्भ को सफल बनाएंगे, जिसमे हितधारकों का साथ और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, फिर भी कहीं कमी रह जाती है तो सब साथ मिलकर इस कमी को पूरा करेगे. इसी क्रम में मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा कहा गया कि महाकुंभ विश्व स्तर का आयोजन है, इसे हम सभी को मिलकर संपन्न करना है. ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में जनपद प्रयागराज के हितधारकों का अमूल्य योगदान सदैव रहा है और आशा है कि इस महाकुंभ में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान होगा.


ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: प्रयागराज का श्रृंगवेरपुर: श्रीराम और निषादराज का मिलन स्थल


मिलकर सफल बनाएंगे आयोजन

तत्पश्चात तत्पश्चात पुलिस आयुक्त द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि इस महाकुंभ को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है. आपदा व्यवस्था योजना, जल पुलिस, यातायात योजना, ड्रोन का प्रयोग, सर्विलांस तथा स्टेट एवं सेंट्रल की सभी एजेंसियां अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. लगभग 50,000 फोर्स इस महाकुम्भ को सकुशल संपन्न कराएगी, फिर भी हितधारकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. एडीजी जोन प्रयागराज द्वारा सभी अधिकारियों एवं हितधारकों की मेहनत की सराहना की गयी एवं प्रबंधन में आ रही कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया. यह भी कहा गया कि इतना बड़ा आयोजन इतिहास में कभी नहीं देखा गया, लेकिन हम सभी प्रयागराज वासी और हितधारक मिलकर बड़े आयोजन को संपन्न कराएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

8 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

17 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

19 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

34 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

55 minutes ago