देश

लखनऊ में महानाट्य ‘जाणता राजा’ का समापन, कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

दिव्य प्रेम सेवा मिशन और संस्कृति विभाग, यूपी द्वारा लखनऊ के जनेश्वर पार्क में आयोजित महानाट्य ‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी ‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समापन कार्यक्रम में उस अवसर का जिक्र किया, जब उन्होंने मुंबई में 2005 में पहली बार ‘जाणता राजा’ का मंचन देखा था. उन्होंने कहा, “तब हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन था. जिस दिन मैंने ‘जाणता राजा’ का मंचन मुंबई में देखा था, उसके ठीक दूसरे दिन ही मुझे हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर घोषणा की गई.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मुझे बताया गया कि महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में ‘जाणता राजा’ का अर्थ होता है बुद्धिमान राजा, और भारत में जब बुद्धिमान राजाओं का जिक्र आएगा तो छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम भला कोई कैसे भूल सकता है. इस लोकनाट्य के जरिए हमें एक आदर्श शासक का स्वरूप भी देखने को मिलता है. इसके जरिए हमें छत्रपति के हिंदवी स्वराज का वह सपना भी दिखता है. लेकिन साथ ही साथ उनके राज्य में रामराज्य की झलक भी दिखती है.”

हिंदवी स्वराज के स्थापना के 350वें वर्ष के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘जाणता राजा’ का मंचन 26 अक्टूबर से किया जा रहा था, जिसका समापन मंगलवार (31 अक्टूबर) को हुआ. अब तक विश्व भर में इसका लगभग 1200 बार मंचन किया जा चुका है.

दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ व असहाय लोगों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य के अनेक प्रकल्पों का संचालन नि:शुल्क रूप से समाज के सहयोग से पिछले 27 वर्षों से कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

4 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

13 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

15 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

21 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

27 minutes ago