PM Benjamin Netanyahu
Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव की आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में बहुत खामियां हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पर मतदान से भारत की दूरी पर भी नेतन्याहू ने बयान दिया है. इजरायली पीएम ने कहा, “मुझे लगता है कि उस प्रस्ताव में गहरी खामियां थीं और मुझे यह कहते हुए खेद है कि हमारे कई दोस्तों ने भी ऐसा नहीं किया.” भारत ने इस प्रस्ताव से दूरी बना ली थी जिसके बाद अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के रुख पर टिप्पणी की है. सोमवार को उन्होंने कहा है कि कोई भी सभ्य देश जिसमें भारत भी शामिल है, इस तरह की बर्बरता को बर्दाश्त नहीं करेगा.
नेतन्याहू ने कहा, “इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम इस प्रकार के किसी भी संकल्प की पुनरावृत्ति नहीं देखेंगे.” संयुक्त राष्ट्र महासभा से शुक्रवार को गाजा में इजरायल और हमास आतंकवादियों के बीच “तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम” का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पास हुआ था. हालांकि, भारत ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बना ली थी कि इसमें हमास का जिक्र नहीं किया गया है. वहीं, चीन और पाकिस्तान ने जॉर्डन के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था.
यह भी पढ़ें: “Apple से आया अलर्ट, फोन हैक करने की कोशिश कर रही सरकार”, महुआ मोइत्रा-अखिलेश ने लगाया सनसनीखेज आरोप
7 अक्टूबर के हमलों के जवाब में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के अंदर हमास के ठिकाने को तबाह कर दिया है. हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायली सेना अब जमीन पर भी ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. गाजा पट्टी में छिपे हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है. गाजा में रहने वाले करीब 24 लाख लोग इस समय डरे हुए हैं. इससे पहले इजरायल ने दो बार उत्तरी गाजा में बसे लोगों को दक्षिण शिफ्ट होने के लिए कहा था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…