यूटिलिटी

iPhone का यह फीचर हैकिंग से सुरक्षित रखता है यूजर्स का डाटा, जानें क्या है Lockdown Mode?

Apple Lockdown Mode: देश में सियासी कारणों से एप्पल का आईफोन और उसका सिक्योरिटी थ्रेट ट्रेंड में आ गया है. इसके तहत विपक्षी दलों के नेताओं को एक मैसेज आया है जिसमें यह बताया गया है कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की गई है. इस मैसेज में स्टेट स्पॉन्सर अटैक लिखा है, मतलब कि यह अटैक सरकार द्वारा प्रायोजित है. इसको लेकर खूब बवाल मच रहा है, लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर ये कौन सा फीचर है, जो कि हैकिंग की इतनी सटीक जानकारी दे सकता है.

इस फीचर की बात करें तो इसका नाम लॉकडाउन मोड है. इसके तहत यूजर्स को हैकिंग के पहले ही अलर्ट आने लगते हैं, जिससे यूजर्स का डाटा लीक होने से बच जाता है, लेकिन यह काम कैसे करता है. इसको लेकर बता दें कि ये ऑप्शन मोड के साथ आता है, जिसमें सिक्योरिटी के फीचर्स होते हैं.

यह भी पढ़ें-Cheapest 4G Phone: जियो ने दिवाली से पहले किया बड़ा धमाका, लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन

हैकिंग से बचाता है फीचर

बता दें कि इस फीचर के जरिए हैकिंग की जानकारी जुटाई जा सकती है. ऐसे में इसे काफी पेचीदा और सूक्ष्म डिजिटल खतरों के लिए बनाया गया है. हालांकि खास बात यह भी है कि ज्यादातर लोग इस तरह की हैकिंग का शिकार नहीं होते हैं लेकिन अगर आपको लगता है कि आपकी जासूसी हो सकती है, तो आप इसका लॉकडाउन मोड ऑन कर सकते हैं.

बता दें कि अगर यूजर्स इस फीचर को ऑन रखते हैं तो आपका फोन नॉर्मली काम नहीं करेगा. अटैक से बचने के लिए इसमें कुछ फीचर्स का एक्सेस बंद हो जाता है. गौरतलब है कि यह फीचर मैक ओएस 16 से लेकर आईओएस 16 वाले फोन्स में मिल रहा है. ऐसे में आपको इस फीचर को आम तौर पर तो बंद रखना चाहिए, लेकिन अगर आपको किसी हैकिंग का डर है तो उसे तुरंत ही ऑन कर लेना चाहिए, जो कि आपका अहम डाटा चोरी होने से बचा लेगा.

यह भी पढ़ें-Puja Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाने में नहीं होगी परेशानी! चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

कैसे करें इस फीचर को ऑन

बता दें कि इसे ऑन करने के लिए फोन को आईओएस 16 से अपडेट कर लेना चाहिए. इसके बाद सिस्टम सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के फीचर पर जाना होगा. यहा आपको स्क्रॉल करने पर लॉक डाउन मोड का फीचर मिलेगा जिसे आप आसानी से इनेबल कर सकते हैं और यह आपको सभी तरह की हैकिंग की कोशिशों को सटीक जानकारी देने में मददगार होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

25 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

27 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

31 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

37 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

46 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

48 minutes ago