भारत एक्सप्रेस चेयरमैन उपेंद्र राय और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
Bharat Express Launch: एक मेगा इवेंट के साथ ही भारत एक्सप्रेस का आगाज हो गया है. दिल्ली के होटल अंदाज में न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि थे. इस मेगा इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं.
चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी मौजूद रहे. उन्होंने पूरे भारत एक्सप्रेस परिवार को चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर शुभकांमनाएं दी. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इस दौरान पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को बुके, शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर स्वागत किया.
लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, बीजेपी के वरिष्छ नेता शहनवाज हुसैन, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त समेत दर्जनों मंत्री और नेता मौजूद रहे.
‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा.
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…