देश

M3M का पर्दाफाश पार्ट-2: भारत एक्सप्रेस की मुहिम का बड़ा असर, एक के बाद एक खुलासे से डरे M3M ग्रुप ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

M3M Builder Exposed: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के अभियान में रियल एस्टेट ग्रुप M3M की जालसाजी और धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया गया है. भारत एक्सप्रेस पर M3M की खबरें आने के बाद हजारों खरीदारों ने वीडियो मैसेज के जरिए अपना दर्द बयां किया. अधिकाश खरीदार M3M की करतूतों से बहुत डरे हुए हैं और आशंका जता रहे हैं कि अगर वो कैमरे पर आए तो उनकी हत्या तक हो सकती है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में जेल जाने के बाद M3M ग्रुप के मालिक भी सकपकाए हुए हैं. सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई के बाद M3M ग्रुप के कंट्रोलर और प्रमोटरों बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल, पंकज बंसल की साख लौटती नजर नहीं आ रही है. कंपनी से जुड़े लोगों की मानें तो बाजार ही नहीं, बल्कि खुद से जुड़े लोगों के बीच भी पुरानी शान दिखाने की बेचैनी पार्टी-गॉसिप का हिस्सा बन रही है.


M3M ग्रुप ने न केवल लाखों बायर्स को लूटा, बल्कि उनके हजारों करोड़ रुपए भी डकार लिए. M3M ग्रुप के खिलाफ ऐसे कई संगीन आरोप हैं, जो आपको भी हैरान कर देंगे. भारत एक्सप्रेस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने इस मामले में छानबीन की, जिसकी डिटेल रिपोर्ट आप​ वीडियो में देख सकते हैं.

M3M की जालसाजी और धोखाधड़ी का पर्दाफाश होने के बाद भारत एक्सप्रेस की खबरों का लोगों पर जबरदस्त असर हुआ है. न्यूज चैनल पर खबरें चलाए जाने के बाद अब बड़ी संख्या में खरीदार M3M के काले कारनामों को बयां कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस की खबर का जनता पर जबरदस्त असर, M3M के खिलाफ बायर्स की लगातार आ रही शिकायतें

पैसे लेकर भी नहीं दे रहे थे प्रॉपर्टी पर कब्जा

M3M के निदेशक बायर्स से पैसे लेकर भी उनको प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं दे रहे थे. बायर्स ने जब उनके खिलाफ आवाज उठाई तो उनको बॉउंसर्स से पिटवाया गया. आखिरकार भारत एक्सप्रेस ने उनका दर्द समझा और पत्रकारिता के जरिए पूरा सच सामने लाया गया.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बसंत बंसल की गिरफ्तारी

जून 2023 में M3M के निदेशक बसंत बंसल को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने गिरफ्तार किया था. तब जांच एजेंसी को M3M ग्रुप और IREO ग्रुप द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का पता चला था. ये गिरफ्तारी एक पूर्व जस्टिस और अन्य के खिलाफ कथित रिश्वत मामले से जुड़े धन शोधन मामले में हुई थी. जांच एजेंसी ने इस मामले के सामने आने के बाद IREO और M3M ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने महंगी कारें, ज्वैलरी और कैश बरामद किया था. इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने इन लोगों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था.

भारत एक्सप्रेस की वेबसाइट पर यहां जानिए M3M ग्रुप से जुड़े मामले के अपडेट्स…

Bharat Express Desk

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

18 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

28 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

33 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago