देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भारत माता की जयकारे के साथ भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव “नये भारत की बात दिल्ली के साथ” का हुआ शुभारंभ

आज दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में आयोजित भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव कार्यक्रम “नये भारत की बात दिल्ली के साथ” का शुभारंभ हुआ. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के आगाज में रेल मंत्री ने मंच से भारत माता की जय के नारे लगाए.

केंद्रीय मंत्री ने भारत एक्सप्रेस के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और चैनल के प्रयासों की सराहना की. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस देश मे कई तरह के दल और राजनीति आई. सबों ने कई तरह के सपने भी दिखाए. मगर जो सॉलिड काम हुआ है, जिसने लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया वो आपने पिछले 10 सालों में देखा है. ये परिवर्तन प्रधानमंत्री के विचार की वजह से हुआ है, जो राजनीति नहीं सेवा की राजनीति करते हैं.

साधारण चीजों पर 50-60 साल तक किसी ने नहीं सोचा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले घरों के चुल्हें में लकड़ी से धुंआ होता था. इसके बारे में किसी ने 50-60 सालों तक सोचा भी नहीं. ग्रामीण क्षेत्रों में पहले शाम को जिस तरह बहनों-बेटियों को रूकना पड़ता था इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. पानी लेने के लिए 2-3 किमी तक जाना पड़ता था इस पर किसी ने नहीं सोचा. ऐसी-ऐसी साधारण चीजें जो हमारे पास होनी चाहिए उस पर 50-60 साल तक किसी ने नहीं सोचा.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लालकिले के प्रचीर से प्रण लेते हुए कहा कि मेरी सरकार गरीबों की सरकार है, मेरी सरकार मिडील क्लास की सरकार है, मेरी सरकार सेवा की सरकार है और उसको उन्होंने कर के भी दिखाया.

एक बेटा दिल्ली से राशन भेजता है

Bharat Express के कॉन्क्लेव “नये भारत की बात दिल्ली के साथ” में उन्होंने बताया कि मैनें हाल ही में अपने काम के दौरान मध्य प्रदेश और महराष्ट्र में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से बात की. एमपी में एक महिला ने कहा कि हमारे जीवन में ऐसा मानना था कि गैस तो बड़े शहर और बड़े लोंगो के घरों में होता है. यूपी में एक महिला ने कहा कि मेरे दोनों बेटे दिल्ली में काम करते हैं मगर एक और बेटा, नरेंद्र मोदी, दिल्ली से राशन भेजता है. लोगों में ऐसी भावना हमारे संकल्प के कारण है, जो राजनीति से परे हैं.

यही भावना हमें विकसीत राष्ट्र बनाएगी. यही भावना युवाओं को सबसे बड़ी धरोहर है. आज टेक्नोलॉजी का यूग है… हमें इसका उपयोग अच्छे काम के लिए करना चाहिए… टेक्नोलॉजी के गुलाम होने से भी बचना चाहिए.

संबोधन के अंत में भारत एक्सप्रेस के पुलिस के लेकर विशेष सेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा कि ये असाधारण बात है, मीडिया में राजनीति की ही बात होती है. पर आपने पुलिस भाईयों के वेलफेयर का सोचा, इसके लिए भी आपका धन्यवाद. मैं जन-जन तक अच्छी बातों के पहुंचाने के लिए हमेशा हाजिर रहुंगा. अंक में उन्होंने चैनल के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

57 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago