Bharat Express on Fastway: देश का पसंदीदा चैनल भारत एक्सप्रेस ( Bharat Express) अब Fastway पर भी उपलब्ध है. भारत एक्सप्रेस देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. टाटा प्ले, डिश टीवी, वीडियोकॉन डी2एच, Hathway समेत तमाम सेवा प्रदाताओं के बाद अब Fastway पर भी आ गया है. इसका प्रसार 140 से अधिक शहरों और कस्बों में है.
आपको बता दें कि Fastway एक अग्रणी डिजिटल केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता है, जो भारत के कई राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है. Fastway Transmissions Private Limited एक डिजिटल केबल टीवी नेटवर्क है, जो 450+ एसडी और एचडी चैनलों के साथ-साथ हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाएं भी देता है. यह कंपनी IPTV और OTT सेवाओं के क्षेत्र में भी सक्रिय है, जिससे उपभोक्ताओं को लाइव टीवी, ऑन-डिमांड कंटेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मिलती है. अब आप Fastway के तमाम माध्यमों से भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल से जुड़ सकते हैं.
Fastway वर्तमान में केबल टीवीऔर ब्रॉडबैंड सेवाएं देता हैं. इसकी सेवाएं भारत के 140 से अधिक शहरों और कस्बों में है. इसके अलावा, कंपनी 21 शहरों में हाई-स्पीड केबल ब्रॉडबैंड सेवाएं भी उपलब्ध कराती है. Fastway की सेवाएं मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उपलब्ध हैं.
आपको बता दें कि Fastway ने हाल ही में अपना IPTV सेट-टॉप बॉक्स भी लॉन्च किया है, जो उपभोक्ताओं को 450+ एसडी और एचडी चैनलों के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स की सुविधा दे रहा है. इसके अलावा, Fastway का Fastway Live TV नामक एक मोबाइल ऐप भी है. इससे उपभोक्ता स्मार्टफोन पर भी लाइव टीवी का आनंद ले सकते हैं.
भारत एक्सप्रेस अब सभी प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है, जिसमें टाटा प्ले (चैनल 535), एयरटेल डिजिटल टीवी (चैनल 327), डिश टीवी (चैनल 671), डी2एच (चैनल 753), डेन (चैनल 314), डेनॉन (चैनल 312), जियो फाइबर (चैनल 495), सिटी (चैनल 310), हैथवे (दिल्ली चैनल 214, मुंबई चैनल 213), एनएक्सटी डिजिटल (दिल्ली चैनल 806, मुंबई चैनल 317) और जियो टीवी (चैनल 535) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- वक्फ संशोधन कानून लागू: ममता बनर्जी का विरोध, लेकिन संविधान क्या कहता है?
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…