देश

DTC Bus Fire: दिल्ली में आग से धू-धूकर ऐसे जली AC बस, देखते ही देखते हो गई खाक VIDEO


रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


DTC Bus Fire: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 37 स्थित बस डिपो में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. सुबह करीब 10 बजे एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

बस से उठती आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा. डिपो में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सौभाग्य से हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. अगर बस चल रही होती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी.

इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार द्वारा बढ़ावा दिए जा रहे इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की विश्वसनीयता पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana को भारत लाने पर 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को मिली तसल्ली, कहा— इस हत्यारे को फांसी दें

-भारत एक्सप्रेस 

Pooja Choubey, Editorial Advisor

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

4 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

15 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago