देश

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से की मुलाकात, अपने चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट किया भेंट

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने देश के कुछ वरिष्ठ संपादकों के लिए लंच होस्ट किया था. लंच के बाद भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने एलजी विनय कुमार सक्सेना से समसामयिक विषयों पर बातचीत की.

उपेंद्र राय ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए कहा, “आज दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना जी द्वारा देश के कुछ वरिष्ठ संपादकों के लिए होस्ट किये गए लंच के बाद उनसे समसामयिक विषयों पर वार्ता का अवसर मिला. इस दौरान मैंने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की.”

ये भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, अपने चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के मिशन से कराया अवगत

बता दें कि, उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

57 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago